चीनी स्मार्टफोन निर्माता Realme ने भारतीय बाजार में Narzo 70x 5G स्मार्टफोन का नया RAM वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने नया 8GB + 128GB वेरिएंट रोल आउट किया है जिसकी कीमत 14,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन Realme UI 5.1 पर चलता है जो एंड्रॉइड 14 पर आधारित है। यह फॉरेस्ट ग्रीन और आइस ब्लू कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
ग्राहक 2000 रुपए का कूपन अप्लाई कर सकते हैं। कूपन लगाने के बाद स्मार्टफोन की कीमत सीमित समय के लिए घटकर 12,999 रुपए हो जाएगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न से खरीद सकते हैं।
याद दिला दें कि Narzo 70x हैंडसेट 4GB + 128GB और 6GB + 128GB कन्फ़िगरेशंस में लॉन्च हुआ था जिनकी कीमतें क्रमश: 11,999 रुपए और 13,499 रुपए रखी गई थीं।
यह स्मार्टफोन 6.72-इंच की एक बड़ी IPS LED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्क्रीन 950 निट्स की ब्राइटनेस भी ऑफर करती है। यह हैंडसेट अब 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
यह डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस है और एक 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा डिपार्टमेंट में यह हैंडसेट एक 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी सेंसर ऑफर करता है। वहीं सेल्फ़ी और वीडियो चैट्स के लिए इसमें 8MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है।
कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स और दो साल के OS अपडेट्स मिलेंगे। इस प्राइस सेगमेंट में यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Moto G64 और Redmi 13C 5G को टक्कर देता है।