realme Narzo 50 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने आगामी स्मार्टफोन (Upcoming Smartphone) के फीचर्स का खुलासा किया है। डिवाइस को FCC लिस्टिंग पर देखा गया है। रियलमी (realme) ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट मीडियाटेक हीलियो G96 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले दी गई है।
यह भी पढ़ें: Jio ने Airtel, Vi के छोड़े पसीने, इतने कम में मिल रहा है हर रोज़ 1.5GB डाटा
FCC लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस को RMX 3286 मॉडल नंबर दिया गया है। आगामी फोन के की-स्पेक्स सामने आए हैं। इमेज के मुताबिक, realme Narzo 50 को पंच-होल कटआउट वाली डिस्प्ले मिलेगी जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन के बैक पर पैटर्न फिनिश दी जाएगी।
realme Narzo 50 में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। जैसा कि ऊपर बताया गया है, डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले मिलेगी। हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा जो पॉवर बटन का भी काम करेगा।
FCC लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 50MP का मुख्य कैमरा, 2MP का मैक्रो सेन्सर और 2MP डेप्थ सेन्सर मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अभी ऑन कर लें Google Chrome की ये सेटिंग, कहीं कंगाल ही न हो जाएँ आप? देखें क्या है प्रोसेस
डिवाइस को 33W डार्ट चार्जर दिया गया है और फोन कंपनी के रियलमी UI 3.0 के साथ एंडरोइड 12 (Android 12) पर काम करेगा।