अगर आप Realme के तगड़े फोन यानी Realme Narzo 20A को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास Flipkart Sale के रूप में एक बढ़िया मौक़ा है। आपको बता देते है कि Flipkart पर Flipkart Bonanza Sale का आयोजन किया जा रहा है। इस सेल की शुरुआत 25 जनवरी को हुई थी, और इसका अंत 29 जनवरी को होने वाला है। इस दौरान आपको Realme के इस किफायती फोन को बेहद कम कीमत में खरीदने पर बढ़िया और सुनेहरा मौक़ा मिल रहा है। आपको बता देते है कि आपको इस मोबाइल फोन पर फ्लिप्कार्ट आपको 22 फीसदी की छूट के साथ दे रहा है, अर्थात् आपको इतना डिस्काउंट मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको फोन की खरीद पर Rs 8,950 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालाँकि बैंक की ओर से आपको बैंक का कैशबैक भी मिलने वाला है। इतना मतलब है कि इन सबको मिलाकर आपको एक बढ़िया डिस्काउंट के साथ Realme Narzo 20A मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल को आप Rs 8,499 की कीमत में खरीद सकते है, इसके अलावा अगर आप इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे मात्र Rs 9,499 की कीमत में खरीद सकते हैं। यह मोबाइल फोन जल्द ही ऑफलाइन बाजार में भी खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाला है। Realme Narzo 20A मोबाइल फोन को ग्लोरी सिल्वर और विस्टोरी ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।
Realme Narzo 20A में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और डिस्प्ले के टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन की मोटाई 8.9mm और वज़न 195 ग्राम है।Narzo 20A क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज दिया गया है। फोन Realme UI पर काम करता है और एंडरोइड 10 पर काम करता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme Narzo 20A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 12MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का ब्लैक और व्हाइट कैमरा तथा तीसरा कैमरा 2MP डेप्थ सेन्सर है। इस फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Narzo 20A में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।