Realme Narzo 100 Lite 5G की आ गई इंडिया लॉन्च डेट..मिलेगी चमकदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

HIGHLIGHTS

Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन को इंडिया में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Realme के इस फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट अब सामने आ चुकी है।

Realme का फोन इंडिया में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और Dimensity 6400 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा।

Realme की ओर से Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा कह सकते है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन को Realme Narzo 80 Lite 5G की ही पीढ़ी के नए फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने अपने इस फोन को जून 2025 में लॉन्च किया था। अभी नए फोन की लॉन्च डेट आदि सामने आ चुकी हैं। ऐसे में लॉन्च से पहले ही इस फोन के स्पेक्स और फीचर भी सामने आने लगे हैं। आइए इस फोन के कुछ स्पेक्स आदि पर एक नजर डालते हैं जो इस फोन को एक खास फोन के तौर पर सामने रखने वाले हैं। रियलमी अपने इस फोन में सबसे पहले एक 6.8-इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले देने वाली है। इसके अलावा फोन की खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी होने वाली है।

Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट क्या है?

यह अच्छा सवाल है कि आखिर Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में कब लॉन्च किया जाने वाला है? इसके अलावा रियलमी के आगामी फोन की लॉन्च डेट क्या है। इस सवाल का जवाब अब आ चुका है। Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है। अगर टाइमिंग को देखा जाए तो फोन को कंपनी 12PM पर लॉन्च करने वाली है। इस फोन को Realme India Website के अलावा Amazon India और offiline Retails Stores से खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी Thunder Black के अलावा Frost Silver Color में लॉन्च करने वाली है।

Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर और स्पेक्स

आइए अब कुछ उन स्पेक्स और फीचर आदि की चर्चा करते हैं जो कंपनी की ओर से पहले ही कन्फर्म किए जा चुके हैं। फोन में एक 6.8-इंच की डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने वाली है। यह 900 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको 180Hz टच सैंपलिंग रेट और DC Dimming भी मिलने वाली है। इस फोन में आपको Smart Touch 2.0 कया सपोर्ट भी मिलेगा। इसका मतलब है कि फोन को गीले हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें 5300 Square MM Vapour Chamber भी मिल रहा है, ताकि फोन से निकलने वाली गर्मी को दूर किया जा सके। कंपनी फोन को Realme UI 7.0 के साथ एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च करने वाली है। आइए अब कैमरा को लेकर चर्चा कर लेते हैं। Realme Narzo 100 Lite 5G में कंपनी 13MP का AI कैमरा दे रही है, इस कैमरा में की AI फीचर मिलेंगे। फोन में IP64 रेटिंग के अलावा 7000mAh की Titan Battery भी मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: बेचने के बजाए पुराने फोन को फ्री में बना डालें Security Camera..देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :