Realme 25 मई को एक इवैंट आयोजित करने जा रही है जहां 8 प्रोडक्टस को लॉन्च किया जा सकता है। चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट Weibo पर पोस्ट हुए पोस्टर से भी इस नंबर की पुष्टि हुई है। इन प्रोडक्टस में ट्रू वायरलेस (TWS) इयरबड्स, स्मार्टफोन, पावर बैंक आदि शामिल हैं। Realme China CMO Xu Qi Chase ने फोन के बैक का फोटो सजहा किया है जिसे "Blade Runner" कोडनेम दिया गया है।
वेबो पर साझा किए गए पोस्टर से 25 मई दोपहर 2 बजे (भारत में 11:30 AM) के लॉन्च का पता चलता है। पोस्टर ने स्मार्टफोन, पावर बैंक और TWS इयरबड्स को देखा जा सकता है। फोन के बैक पर क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है जो कि X50 Pro, 6 Pro जैसा वर्टिकल सेटअप है।
पावर बैंक को रेगुलर USB पोर्ट और USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस में LED लाइट्स भी दी गई है बैटरी लेवल इंडिकेट करती है। इयरबड्स को Apple AirPods जैसा डिज़ाइन दिया जाएगा। ये इयरबड्स Realme Buds Air Neo हो सकते हैं जिसे जनवरी में ताईवानी नेशनल कम्युनिकेशन कमिशन (NCC) द्वारा सर्टिफिकेशन मिलेगा।
Weibo पोस्ट के मुताबिक, 'Blade Runner' स्मार्टफोन को ग्लोसी ग्रे बैक पैनल दिया जाएगा और बैक पैनल पर क्वाड वर्टिकल सेटअप दिया जाएगा। फोन के बॉटम पर Realme की ब्रांडिंग दी गई है और पोस्ट से पता चलता है कि फोन को 25 मई को पेश किया जाएगा।
Realme India के हैड माधव सेठ ने एक ट्वीट में बताया था कि Realme 2020 के नए फोकस मेक इन इंडिया को ध्यान में रखते हुए नए वर्जन के साथ आएगा।
इस पहल का मकसद साल के आखिर तक 10,000 डाइरैक्ट जॉब्स देना है। स्मार्टफोन प्रॉडक्शन कैपेसिटी को एक महीने में 3.5 मिलियन तक बढ़ाया जाएगा।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1260435253304463360?ref_src=twsrc%5Etfw