स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित होगा रियलमी का फोन
5000mAh बैटरी से लैस होगा Realme GT Neo 3T
Realme ने GT Neo 3T के लॉन्च के लिए 7 जून 2022 तारीख को चुना है। डिवाइस को इंडोनेशिया में पेश किया जा रहा है और कंपनी के लोकल ट्विटर चैनल से 3T में मिलने वाले 150W फास्ट चार्जिंग, GT Neo 3 फोन, TWS ईयरफोंस Realme Buds Air 3 Nitro ब्लू का खुलासा किया है।
माना जा रहा है कि यह Realme Q5 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा। डिवाइस में 6.62 इंच की FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। फोन में एक पंच-होल कटआउट दिया जाएगा जिसमें 16MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
फोन के बैक पर 64MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। डिवाइस को Android 12 के साथ UI 3.0 पर पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी, 150W चार्जिंग, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा।
Realme Neo 3T को 7 जून को सुबह 11 बजे (लोकल समय) लॉन्च किया जाएगा। इसी महीने में फोन को भारत में 35,000 रूपये की कीमत में पेश किया जाएगा जो बेस वेरिएंट की कीमत होगी।