Realme GT 8 Pro
पिछले साल लॉन्च हुई Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 ने 7,000mAh बैटरी, Snapdragon चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ खूब चर्चा बटोरी थी। अब लग रहा है कि कंपनी इसी फोन की अगली जनरेशन के फोन यानि Realme GT 9 series को जल्द लॉन्च कर सकती है, इस फोन सीरीज को लेकर अफवाहें और लीक आदि आना शुरू हो चुके हैं। लेटेस्ट लीक आदि को देखा जाए तो Realme GT 9 लाइनअप में 200-मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिल सकता है, हालांकि, यह डुअल 200MP सेटअप हो सकता है। आइए जानते है कि आखिर Realme के इस फोन में आपको नया क्या मिल सकता है।
चीनी टिप्स्टर Smart Pikachu ने दावा किया है कि Realme GT 9 सीरीज में डबल 200 मिलियन कैमरा प्लान पर काम चल रहा है। इससे ऐसे हिंट मिल रहे हैं कि Realme GT 9 में सिंगल 200MP मेन सेंसर हो सकता है जबकि Realme GT 9 Pro में डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह Realme की GT सीरीज के लिए बड़ा कैमरा अपग्रेड साबित होगा।
तुलना के लिए देखें तो Realme GT 8 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं Realme GT 8 Pro में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। GT 8 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि GT 8 में Snapdragon 8 Elite चिप और 100W चार्जिंग दी गई है। दोनों में 7,000mAh बैटरी और IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मौजूद है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाले महीनों में कई एंड्रॉयड ब्रांड 200MP डुअल कैमरा ट्रेंड को अपनाने वाले हैं। Oppo, Vivo और Xiaomi जैसे ब्रांड भी अपने फ्लैगशिप में 200MP सेंसर शामिल कर सकते हैं। अगर Realme GT 9 Pro में सच में डुअल 200MP सेटअप मिलता है, तो यह कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप की रेस को और तेज कर देगा।
हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि GT 9 सीरीज में भी बड़ी बैटरी और हाई-वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जारी रहेगा। Snapdragon की लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: साल के सबसे बड़े फ्लैगशिप्स के बीच घमासान! कौन किस पर भारी?