Realme GT 8 Pro के लॉन्च से पहले GT 7 Pro हुआ 15 हजार रुपये सस्ता, दिवाली सेल में मिल रही सुनहरी डील

Updated on 17-Oct-2025

Realme जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro भारत में लॉन्च करने वाली है, लेकिन इससे पहले कंपनी के पिछले मॉडल Realme GT 7 Pro की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है. फ्लिपकार्ट की बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान यह स्मार्टफोन बेहद आकर्षक दाम में उपलब्ध है. अगर आप एक पावरफुल गेमिंग फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकता है.

Realme GT 7 Pro की नई कीमत

सेल के दौरान Realme GT 7 Pro को Flipkart पर 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यह इसकी लॉन्च की कीमत 59,999 रुपए से सीधा 15,000 रुपए कम है. इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 3,413 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 41,586 रुपये रह जाती है. यानी कुल मिलाकर आप 18,413 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

इतना ही नहीं, Flipkart इस डील को और आकर्षक बनाने के लिए 41,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी दे रहा है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन अच्छी कंडीशन में है, तो आप उसे एक्सचेंज करके कीमत को और भी कम कर सकते हैं.

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विज़न सपोर्ट और 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मौजूद है, जो हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए इस डिवाइस में 5800mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Realme GT 7 Pro तीन खूबसूरत रंगों; मार्स ऑरेंज, गैलेक्सी ग्रे और व्हाइट में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: मात्र 30 रुपए में OTT का मजा, ये कंपनी ने दे रही ताबड़तोड़ प्लान, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :