Realme ने पेश किया बेहद सस्ता स्मार्टफोन, स्पेक्स और कीमत देखकर हो जाएंगे हैरान

HIGHLIGHTS

रियलमी सी31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

नया स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर पेश किया गया है, इस फोन को उन्हीं यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कम कीमत में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Realme C31 का डिज़ाइन GT 2 Pro से मिलता जुलता लग रहा, आपको जानकारी के लिए आपको बता देते है कि इस फोन को 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।

रियलमी सी31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन सस्ती कीमत पर पेश किया गया है, इस फोन को उन्हीं यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कम कीमत में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। Realme C31 का डिज़ाइन GT 2 Pro से मिलता जुलता लग रहा, आपको जानकारी के लिए आपको बता देते है कि इस फोन को 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। अब अगर आप एक कम कीमत के स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो आप इसे खरीदने पर विचार कर सकते हैं। यह एक किफायती मूल्य पर लॉन्च किया गया फोन है, जो आपको बेहतरीन स्पेक्स के साथ मिलता है, आइए अब जानते है कि आखिर इस फोन की क्या कीमत और कैसे स्पेक्स के साथ मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Vi के 327 रुपये और 329 रुपये वाले प्लान में क्या है अंतर, देखें कौन सा प्लान है ज्यादा बेहतर

Realme C31 स्मार्टफोन को Realme C35 के कुछ दिनों बाद कंपनी के एक एंट्री-लेवल C-सीरीज़ स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेक्स में काफी अंतर है। Realme ने Realme C31 को मूल रूप से इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। भारत दूसरा बाजार है जहां फोन को लॉन्च कर दिया गया है। Realme C31 के अंदर आपको खासतौर पर बढ़िया बैटरी, दमदार डिस्प्ले और बैक पर बेहतर कैमरा सिस्टम हैं। आइए जानते है कि आखिर इस फोन की कीमत क्या है। 

Realme C31 की भारत में कीमत

Realme C31 दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि 4GB रैम और 64GB मेमोरी वाले फोन की कीमत 9,999 रुपये है। Realme C31 लाइट सिल्वर और डार्क ग्रीन रंगों में आता है। फोन की सेल 6 अप्रैल से Flipkart, Realme के ऑनलाइन स्टोर और आपके आस-पास के रीटेल स्टोर्स पर होने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: KGF 2 की Advance Ticket Booking इन शहरों में शुरू, देखें आपका शहर लिस्ट में है या नहीं

रियलमी सी31 स्पेसिफिकेशंस और फीचर

Realme C31 एक एंट्री-लेवल फोन है आपको बेहतरीन बैटरी के साथ मिलता है। Realme C31 में 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो कंपनी का कहना है कि स्टैंडबाय मोड में 45 दिनों तक चलेगी। बैटरी 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसका मतलब है कि इसे फुल चार्ज होने में लगभग दो घंटे का समय लगेगा। फोन 1.82GHz फ़्रीक्वेंसी पर क्लॉक किए गए Unisoc T612 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज है, लेकिन अगर आपको अधिक स्टोरेज की आवश्यकता है, तो आप 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट से ले सकते हैं। रियलमी सी31 में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है।

यह भी पढ़ें: RRR Box Office: RRR का हिन्दी वर्जन जल्द तोड़ेगा बाहुबली का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड

Realme C31 के बैक पर GT 2 प्रो-स्टाइल कैमरा सिस्टम में 13-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, एक मैक्रो सेंसर और एक ब्लैक-एंड-व्हाइट सेंसर है। सेल्फी के लिए, आपके पास डिस्प्ले पर वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme C31 Android 11-आधारित Realme UI पर काम करता है। बैटरी चार्ज करने के लिए फोन में 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ-साथ यूएसबी-सी पोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए, Realme C31 में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: इस देश में लॉन्च हुआ Oppo Reno 7 4G, स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर और 64MP कैमरा से है लैस

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :