Realme ने ‘Black Friday’ की घोषणा की है जहां कम्पनी बहुत से स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट और ऑफर्स पेश करेगी। Realme की Black Friday sale आज यानी 29 नवम्बर से शुरू होकर 5 दिसम्बर तक चलने वाली है।
हाल ही में लॉन्च हुआ Realme X2 Pro डिस्काउंट रेट में तो नहीं मिल रहा है। लेकिन सेल के दौरान डिवाइस को DJI OSMO Mobile 3 ऑफर के साथ रखा गया है और इस ऑफर के तहत फोन को Rs 1,000 के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Realme X2 Pro भारत में Rs 29,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है और रियलमी की यह सेल Flipkart पर भी चलेगी जहां यूज़र्स HDFC कार्ड की ट्रांज़ेक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Realme C2 फोन को Rs 6,499 में सेल किया जाता है लेकिन सेल में इस फोन को Rs 5,999 के दाम में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 6,999 के डिस्काउंट रेट में सेल किया जा रहा है।
बात करें Realme 5 की तो डिवाइस का 3GB+32GB वैरिएंट Rs 8,999, 4GB+64GB वैरिएंट Rs 9,999 और 4GB+128GB वैरिएंट Rs 10,999 में मिल रहा है।
Realme 5 Pro की बात करें तो सेल के दौरान डिवाइस को Rs 13,999 के बजाए Rs 12,999 में सेल किया जाएगा।
ब्लैक फ्राइडे सेल में Realme 3 के 3GB+64GB वैरिएंट को Rs 8,999 से कम कर के Rs 8,499 में सेल किया जा रहा है। Realme 3 का 4GB+64GB वैरिएंट Rs 8,999 में उपलब्ध है।
Realme X के प्राइस की बात करें तो कम्पनी इसे Rs 16,999 से कम कर के Rs 15,999 में सेल कर रही है।
Realme के नए power bank को सेल में Rs 999 की कीमत में खरीद सकते हैं।