Realme 3 Pro ऐसा पहला फ़ोन था जिसे 4GB RAM / 64GB और 6GB RAM /128GB स्टोरेज में पेश किया गया था। हालांकि Realme 3 Pro के 6GB RAM /64GB आगे वैरिएंट को भी बाद में भारत में जल्द ही पेश किया गया। इस फ़ोन की टक्कर Xiaomi Redmi Note 7 Pro से हुई।
आज Realme 3 Pro स्मार्टफोन की भारत में सेल है। यह सेल Realme के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। आपको बता दें कि Realme 3 Pro स्मार्टफोन की पहली सेल 29 अप्रैल को हुई थी। Realme 3 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। वहीँ इसके 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
Realme 3 Pro स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Carbon Grey और Nitro Blue में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर में यूज़र्स अगर Realme के ऑनलाइन स्टोर से इस स्मार्टफोन को MobiKwik से पेमेंट कर खरीदते हैं तो उन्हें 15% का सुपर कैशबैक मिलेगा। वहीं फ्लिपकार्ट पर Axis बैंक Buzz क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बॉयर्स को 5% का डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Realme 3 Pro में आपको 6.3-inch IPS LCD 2.5D curved डिस्प्ले FHD+ (2,340 x 1,080 pixels) रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। इस फोन में Gorilla Glass 5 पैनल है। फोन में Snapdragon 710 SoC के साथ octa-core CPU है। इसमें 2.2GHz और Adreno 616 GPU है। डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
स्मार्टफोन ColorOS 6.0 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। बायर्स इस स्मार्टफोन को Carbon Gray, Nitro Blue, and Lightning Purple के साथ मल्टी लेयर ग्रेडिएंट फिनिश के साथ खरीद सकते हैं। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 4,025mAh बैटरी है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!