realme-15000mah-battery-concept-phone-teases-with-320w-fast-charger
Realme ने कहीं न कहीं स्मार्टफोन्स में भविष्य में किस तरह की बैटरी होने वाली है, इसे लेकर एक हिंट दे दिया है। असल में कम्पनी ने एक कॉन्सेप्ट फोन को अभी हाल ही में टीज किया है, जिसमें 15000mAh की बैटरी होने वाली है, इसके कुछ समय पहले कंपनी ने 10000mAh की बैटरी वाले फोन को लेकर भी जिक्र किया था, हालाँकि अब कंपनी ने कुछ कदम आगे रख दिए हैं और एक नए ही फोन को लेकर जानकारी दे दी है।
इस समय किसी भी आम फोन से यह बैटरी दोगुनी हो सकती है। टीजर को देखते तो ऐसा हो सकता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, अभी के लिए कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आइये इस फोन को लेकर डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
अगर X Platform पर कंपनी के आधिकारिक पोस्ट को देखा जाये तो इस फोन में एक 15000mAh की बैटरी होने वाली है। इस पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं। हालाँकि, कुछ अन्य ब्रांड भी अपने फोन्स को बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर सकते हैं। जानकारी मिल रही है कि OnePlus की और से एक 8000mAh की बैटरी वाले फोन पर काम किया जा सकता है।
अगर रिपोर्ट आदि पर गौर किया जाये तो यह आगामी Realme Phone 15000mAh की बैटरी के साथ आएगा, यह आपको लगभग लगभग 50 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा यह सिंगल चार्ज में लगभग लगभग 5 दिन के लिए चल सकता है।
कंपनी के पोस्ट के अनुसार, इस बैटरी के साथ 25 घंटे के लिए मूवी देखी जा सकती है, इसके अलावा इसे 30 घंटे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 30 दिन का स्टैंडबाय टाइम भी मिलने वाला है। अब देखना होगा कि यह कॉन्सेप्ट फोन कब तक हकीक़त बनता है। जब भी ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर Realme की और से स्मार्टफोन्स की एक नई ही परिभाषा लिखी जाने वाली है।
Realme के इस फोन में एक बड़ी बैटरी तो होने वाली है ही इसके अलावा इसमें आपको 320W की सुपरसोनिक फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिल सकती है। इस फोन को एक सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक पैनल पर लॉन्च किया जा सकता है, यह फोन 8.5mm थिन होने वाला है। फोन को इस चार्जिंग क्षमता के साथ केवल 2 मिनट के समय में 50% चार्ज किया जा सकता है।