Reach Opulent स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 3,599

HIGHLIGHTS

यह स्मार्टफ़ोन 1.2GHz क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम SC7731 प्रोसेसर और 1GB रैम से लैस है. स्मार्टफ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, इंटरनल स्टोरेज को 32GB के माइक्रो-SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

मोबाइल निर्माता कंपनी Reach ने भारतीय बाज़ार में अपना नया फ़ोन Opulent पेश किया है. यह एक एंड्राइड फ़ोन है और इसे कंपनी ने Rs. 3,599 की कीमत के साथ बाज़ार में पेश किया है. ये स्मार्टफ़ोन एक्सक्लूसिव तौर पर शॉपक्लूज़ वेबसाइट पर उपलब्ध है.

अगर Reach Opulent स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें 5-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 1.2GHz क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम SC7731 प्रोसेसर और 1GB रैम से लैस है. स्मार्टफ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है, इंटरनल स्टोरेज को 32GB के माइक्रो-SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Lenovo Vibe K5 Plus Unboxing in Hindi Video

इसके साथ ही Reach Opulent स्मार्टफ़ोन में LED फ़्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. यह फ़ोन 2500mAh की बैटरी से लैस है. इस फ़ोन का डाइमेंशन 144×73.1×9.1mm है.

कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में GPRS/ एज, 3G, GPS, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-USB शामिल हैं. यह एक ड्यूल-सिम स्मार्टफ़ोन है और ये एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यह स्मार्टफोन ब्लैक, ऑरेंज, रेड और व्हाइट कलर में मिलेगा.

इसे भी देखें: In Pictures: शाओमी फोंस का इतिहास

इसे भी देखें: ये हैं भारत में मिलने वाले सबसे शानदार कॉम्पैक्ट फोंस

इमेज सोर्स

Connect On :