Gaming Phone Razer ने अपने लॉन्च से पहले और लॉन्च के बाद काफी चर्चाएं बटोरी थी। हालाँकि इस फोन के आने से ऐसा नहीं हुआ जैसा कि जियो के भारत में लॉन्च से पहले और लॉन्च के बाद हुआ था, हम आसान शब्दों में एक नई ही लहर की बात कर रहे हैं। अब ऐसा सामने आ रहा है कि Razer अपने एक नए डिवाइस पर काम कर रहा है, यह एक नया मॉडल होगा जिसे Razer Phone 2 के रूप में लॉन्च किया जाने वाला है।
हालाँकि इस डिवाइस को लेकर काफी कुछ सामने आ चुका है, लेकिन इसके डिजाईन को लेकर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। हालाँकि अब एक बार फिर से इसके कुछ स्पेक्स सामने आये हैं, जो एनटूटू पर लीक हुए हैं। हालाँकि यहाँ से इसके सही स्पेक्स की जानकारी आ रही है, या नहीं इस बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
हालाँकि जो भी हो इस डिवाइस में जिन सभी स्पेक्स को शामिल किया जाने वाला है, वह लेटेस्ट होंगे, यह तो एक फैक्ट है। ऐसा सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8GB की रैम होने वाली है। इसके अलावा ऐसा भी सकता है कि इस डिवाइस को 512GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च कर दिया जाये।
हालाँकि इस लीक में सामने आ रहा है कि डिवाइस की स्क्रीन रेजोल्यूशन को किसी भी रूप में बदला नहीं जाने वाला है, इसका मतलब है कि इस डिवाइस में आपको सभी कुछ नया देखने को मिलने वाला है, लेकिन इसकी स्क्रीन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होने वाला है।