POCO X8 Pro के इंडिया प्राइस का हुआ खुलासा, इस दिन है लॉन्चिंग, मिलेगी एक बड़ी जम्बो बैटरी, 50MP कैमरा

POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max के इंडिया लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है, इस फोन सीरीज को इंडिया के बाजार में 17 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। एक टीजर से यह जानकारी सामने आई है कि POCO की ओर से अपने POCO X8 Pro Max और POCO X8 Pro को ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके बाद यह फोन्स इंडिया के बाजार में अगले हफ्ते लॉन्च किए जाने वाले हैं। आइए POCO X8 Pro के इंडिया प्राइस पर एक नजर डालते हैं।

POCO X8 Pro का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?

हालांकि, अभी के लिए कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी POCO X8 Pro के इंडिया प्राइस को लेकर सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ग्लोबल बाजार में इस फोन को Redmi Turbo 5 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर प्राइस को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि POCO X8 Pro Max को EUR 529 यानि लगभग लगभग 57,000 रुपये में 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अल्वा फोन का 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल EUR 579 यानि लगभग लगभग 62,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा POCO X8 Pro को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी EUR 399 यानि लगभग लगभग 43,000 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च कर सकती है, यह प्राइस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल का होने वाला है। इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी EUR 479 यानि लगभग लगभग 51,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। आगे आप POCO X8 Pro के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।

POCO X8 Pro के स्पेक्स और फीचर

अगर POCO X8 Pro को देखा जाए तो फोन के बारे में बहुत सी डिटेल्स आने वाले समय में सामने आ सकती हैं। हालांकि , POCO ने यह कन्फर्म कर दिया है कि आगामी POCO X Series के फोन्स में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra और Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है। दोनों फोन्स को क्रमश: यह दोनों ही प्रोसेसर पावर देने वाले हैं। इसके अलावा अगर POCO X8 Pro को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, एक 50MP का डुअल कैमरा सेटअप और एक 6500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो फोन में 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ शामिल की जाने वाली है। इसके लव अगर Max वैरिएन्ट को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है, इसमें एक बड़ी 8500mAh की बैटरी भी होगी।

यह भी पढ़ें: सस्पेंस और डर का महा संगम है 6 एपिसोड की ये सीरीज, अकेले देखने से पहले 100 बार सोचें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :