Poco X8 Pro Max launching as most powerful phone in India
Poco X8 Pro Max भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पोको ने इस फोन को पहले ही टीज़ कर दिया है और ऐसा लगता है कि यह क्लीन डिज़ाइन के साथ एक सॉलिड पेशकश होने वाला है. अब, अगर आप भी उनमें से एक हैं जो इस डिवाइस के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. इस आर्टिकल में हमने फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताई हैं, जिनमें कीमत, कैमरा, स्पेसिफिकेशन्स और अन्य शामिल हैं. इससे आप बेहतर अंदाजा लगा सकेंगे कि इस आगामी फोन से क्या उम्मीद की जा सकती है.
Poco X8 Pro Max भारत में 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ जोड़ा जा सकता है. यह 3nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट और Immortalis-G925 GPU के साथ आ सकता है.
अफवाहों से यह पता चला है कि इस डिवाइस में 12GB तक की LPDDR5X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. यह संभावित तौर पर 9000mAh बैटरी से लैस हो सकता है जो 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. लीक्स से यह भी सुझाव मिलता है कि यह डिवाइस 5800mm स्क्वायर वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी लेकर आ सकता है जिसके साथ हीट डिसिपेशन के लिए एक बड़ी ग्रेफाइट की लेयर मिलेगी। कुछ अन्य फीचर्स जिनकी हम उम्मीद कर सकते हैं उनमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, NFC सपोर्ट और अन्य शामिल हो सकते हैं.
अब आ जाते हैं कैमरा पर, तो Poco X8 Pro Max में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा जिसमें एक 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल हो सकता है। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल्स करने के लिए हैंडसेट में एक 20MP का स्नैपर फ्रंट पर मिल सकता है.
लीक्स के मुताबिक, Poco X8 Pro Max का 12GB रैम वेरिएंट 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ भारतीय बाजार में 59,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हो सकता है. इसके अलावा, यह डिवाइस 17 मार्च को लॉन्च होने की भी पुष्टि हो चुकी है, और यह फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: LPG की किल्लत ने बढ़ाई टेंशन? ये बिजली से चलने वाला चूल्हा ख़त्म कर देगा सारा झंझट, कीमत 2000 रुपये से भी कम