POCO M8x 5G का इंडिया लॉन्च कंफर्म हुआ..एंट्री से पहले ही जानें टॉप 5 फीचर

HIGHLIGHTS

POCO अपने नए POCO M8x 5G को इंडिया में लॉन्च करने वाला है।

इंडिया के बाजार में इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

POCO Phone के इंडिया प्राइस की जानकारी भी सामने आई है।

POCO अपने POCO M8x 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च करने वाला है। फोन की इस जानकारी के साथ साथ इसके प्राइस को लेकर भी जानकारी सामने आई है। फोन के स्पेक्स, फीचर और प्राइस को लेकर अब लॉन्च से पहले ही काफी जानकारी मौजूद है। POCO M8x को इंडिया के बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा, यह फोन POCO M8 परिवार का ही एक नया डिवाइस होने वाला है। इसी सीरीज में अभी हाल ही में POCO की ओर से POCO M8 Power 5G को भी लॉन्च किया जा चुका हिय। इस फोन के डिजाइन को लेकर भी जानकारी आ चुकी है। हालांकि। लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन कुछ टिप्स्टर की ओर से इंडिया प्राइस और अन्य जानकारी शेयर कर दी गई है।

POCO M8x 5G का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?

ऐसा माना जा रहा है कि POCO M8x 5G को इंडिया के बाजार में 20,000 रुपये के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है, इस फोन में कंपनी एक 6.9-इन्छन की IPS LCD डिस्पले दे सकती है, यह डिस्पले HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मिल सकता है। इतना ही नहीं, फोन में 4GB रैम के साथ साथ 128GB स्टॉरिज भी मिल सकती है। इस स्टॉरिज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से।

POCO M8x के अन्य फीचर आदि को देखा जाए तो यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस होने वाला है, इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलेगी। फोन को HyperOS 3 पर लॉन्च किया जा सकता है, यह एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होने वाला है। यह सभी डिटेल्स Yogesh Brar की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

अभी हाल ही में कंपनी भी कर चुकी टीज

POCO M8x 5G को लेकर कंपनी भी एक टीजर जारी कर चुकी है, जिसके अनुसार इस फोन को ग्रीन फिनिश और गोल्ड कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पावर और वॉल्यूम रॉकर बटन्स राइट साइड में रखा जाने वाला है, इसके अलावा लेफ्ट साइड में फोन पर आपको कोई बटन देखने को नहीं मिलेगा। इन सभी डिटेल्स को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि POCO की ओर से इंडिया के बाजार में POCO M8x को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भूल जाओगे SIM Card, Wi-Fi.. Airtel लाया गजब की सुविधा, आसमान से सीधे मिलेगा नेटवर्क

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :