क्लासी डिज़ाइन और बेहद ही सस्ते प्राइस में POCO ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, प्राइस देखकर खरीदने निकल पड़ेंगे

Updated on 16-Sep-2025

POCO India ने अपने POCO M7 Plus स्मार्टफोन को अब 4GB रैम लिमिटेड एडिशन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उन्हें एक सस्ते और दमदार परफॉरमेंस देने वाले फोन की डिमांड लम्बे समय से आ रही थी, इसी के चलते POCO M7 Plus को इस नए मॉडल में लॉन्च किया गया है। POCO Festive MADness कैम्पेन के तहत यह फोन लॉन्च किया जा रहा है। इसका अर्ली एक्सेस 22 सितंबर से शुरू होगा, जबकि पहली सेल 23 सितंबर को Flipkart पर एक्सक्लूसिवली होगी। Flipkart ने जानकारी दी है कि फोन को 15 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और अगले हफ्ते इसकी कीमत सामने आएगी। आइये अब जानते है कि यह फोन क्यों खास है?

क्यों खास है POCO M7 Plus का ये नया मॉडल

POCO ने हमेशा से ही हाई-परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी को आम यूजर्स तक पहुंचाने का वादा किया है, और अब कंपनी ने इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। POCO M7 Plus 5G, जो पहले से ही 6GB और 8GB RAM वेरिएंट्स में उपलब्ध था, अब एक लिमिटेड 4GB वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया है। यह नया वेरिएंट खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो पावर और प्राइस के बीच बैलेंस चाहते हैं।

POCO M7 Plus 5G अपने सेगमेंट का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है। लोग इसे इसके शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन बैटरी बैकअप, और ब्राईट डिस्प्ले क्वालिटी के लिए पसंद कर रहे हैं। नए 4GB वेरिएंट के आने से अब ग्राहकों के पास और ज्यादा ऑप्शन मौजूद होंगे।

POCO M7 Plus 5G की बैटरी, 7000mAh की जबरदस्त पावर

इस फोन की सबसे खास बात इसकी 7000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी है, जो अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह बैटरी 1600 चार्ज साइकल्स के लिए डिजाइन की गई है। चार साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी यह 80% बैटरी कैपेसिटी बनाए रख सकती है। 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि पावर बैंक की तरह भी काम करता है। यानी यह आपके फोन के साथ-साथ अन्य डिवाइस को भी चार्ज करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A35 पर 13000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, किस जगह खरीदने के लिए मिलेगा ये फोन, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स

बड़ा और और शानदार AMOLED डिस्प्ले पैनल

POCO M7 Plus 5G में सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। AMOLED पैनल के साथ यह फोन बेहतरीन कलर और विज़ुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ यह स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद और बटर-लाइक बनाता है। चाहे गेमिंग हो या वीडियो स्ट्रीमिंग, यूजर्स को मिलेगा इमर्सिव एक्सपीरियंस।

Snapdragon 6s Gen 3 का पावरफुल प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग, एफिशिएंट परफॉर्मेंस, और रिलायबल डेली यूज सुनिश्चित करता है। इसका पावरफुल हार्डवेयर इसे एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन बनाता है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम में बढ़िया परफॉरमेंस देता है। आइये अब फोन के स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।

POCO M7 Plus लिमिटेड एडीशन मॉडल के स्पेक्स और फीचर

यह फोन 6.9-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसमें 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 850 निट्स (हाई ब्राइटनेस मोड) और 700 निट्स (टिपिकल) है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 (6nm) 5G प्रोसेसर मौजूद है, जो ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित HyperOS पर रन करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है। यह डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है।

बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन जबरदस्त है, क्योंकि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और साथ ही 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के जरिए अन्य डिवाइसेस को चार्ज करने में सक्षम है।

इंडिया प्राइस और सेल डिटेल्स

POCO M7 Plus 5G (4GB + 128GB वेरिएंट) की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह फोन केवल Flipkart पर उपलब्ध होगा, जिसमें अर्ली एक्सेस 22 सितंबर से और सेल 23 सितंबर से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: Vivo V60e स्मार्टफोन के प्राइस प्राइस से लेकर डिज़ाइन आदि लॉन्च से पहले लीक, देखें Vivo V50e के मुकाबले कितना अलग होगा फोन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :