Poco M7 Plus India launch date price features and specs Leaked online
Xiaomi जल्द ही अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, असल में, Xiaomi की और से इस फोन को अपने सब-ब्रांड POCO के तौर पर लॉन्च करने वाला है. इस फोन को बजट यूजर्स को लुभाने के लिए लाया जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि फोन को कंपनी POCO M7 Plus के तौर पर लॉन्च कर सकती है. इस फोन का लॉन्च इंडिया के बाजार में 13 अगस्त को हो सकता है. इस फोन में इम्प्रेसिवे हार्डवेयर कैसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाने वाला है. आइये जानते हैं कि POCO M7 Plus में आपको क्या मिलने वाला है.
POCO M7 Plus स्मार्टफोन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन Redmi 15 5G के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन को अभी हाल ही में Europe के बाजार में लॉन्च किया गया था. इन दोनों ही मॉडल में आपको एक जैसे ही स्पेक्स और फीचर मिलते हैं.
POCO M7 Plus स्मार्टफोन में आपको एक 6.9-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलने वाली है, जो FHD+ रेजोल्यूशन से लैस है. इस डिस्प्ले पर आपको 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है. यह इस प्राइस रेंज में एक रेयर फीचर के तौर पर देखा जा सकता है. इस तरह के फीचर को गेमर्स और हैवी स्क्रोलर आदि के ज्यादा काम का कहा जा सकता है.
POCO M7 Plus स्मार्टफोन में आपको स्नेपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा इस फोन में 4GB की रैम और 128GB स्टोरेज मिलने वाली है. इस स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता ले सकते हैं. फोन में आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है. हालाँकि, रियर कैमरा को देखते हैं तो फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है.
इतना ही नहीं, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 7000mAh की बैटरी से लैस होना है. यह बैटरी 33W की फ़ास्ट चार्जिंग और 18W की रिवर्स चार्जिंग क्षमता से लैस है. यह बैटरी इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी कही जा सकती है. इसके अलावा फोन को कंपनी ने एंड्राइड 15 पर आधारित HyperOS पर लॉन्च किया जाने वाला है. कंपनी का कहना है कि वह फोन को तीन साल का सॉफ्टवेयर अपडेट देने वाली है.
फोन के अन्य फीचर आदि को देखते हैं तो फोन में IP64 रेटिंग मिलती है, जो इस फोन को डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बना देती है. इसके अलावा फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. इसके अलावा यह फोन ड्यूल स्पीकर्स के साथ आने वला है. Flipkart की और से फोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है. Flipkart के द्वारा एक स्लीक ब्लैक मॉडल को ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है. इसे यहाँ टैगलाइन भी दी गई है, जो POCOs “Power for all” के तौर पर देखी जा सकती है.
अभी के लिए POC M7 Plus का इंडिया लॉन्च कंफर्म हो चुका है. हालाँकि, अन्य बाजारों में फोन को लॉन्च किया भी जाना है, कब किया जाना है, इसे लेकर कोई भी जानकारी अभी के लिए सामने नहीं आई है.