POCO ने इंडिया के बाजार में अपने नए POCO M7 5G Airtel Exclusive Edition को लॉन्च कर दिया है। अभी हाल ही में POCO ने अपने इसी फोन के स्टैन्डर्ड मॉडल को इंडिया में लॉन्च किया था, और इसके बाद कंपनी ने इस फोन के एक नए स्पेशल एडीशन को भी एंट्री दे दी है। यह एयरटेल-ओन्ली मॉडल कंपनी की एयरटेल के साथ साझेदारी के बाद लॉन्च किया गया है, दोनों ही कंपनी मिलकर अपने अपने ग्राहकों के लिए यह किफायती 5G फोन लाए हैं। आइए इस फोन के प्राइस से लेकर इसके स्पेक्स आदि पर भी नजर डालते हैं।
POCO ने अपने इस फोन को केवल 10,499 रुपये के प्राइस में 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया है। हालांकि, फोन की पहली सेल में फोन को केवल और केवल 9,249 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 13 मार्च को Flipkart पर होने जा रही है। फोन को कंपनी ने Mint Green, Ocean Blue और Satin Black कलर में लॉन्च किया है। आइए अब POCO के इस फोन के स्पेक्स आदि पर नजर डालते हैं।
POCO M7 स्मार्टफोन में आपको स्टैन्डर्ड मॉडल वाले ही सभी स्पेक्स और फीचर मिल रहे हैं, कंपनी ने इनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि आप सभी स्पेक्स के बारे में पहले से ही जानते हैं। हालांकि, आइए इसे आसान बनाते हुए, आपको एक बार फिर से फोन के स्पेक्स बात देते हैं।
POCO M7 में एक 6.88-इंच की LCD डिस्प्ले दी जा रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर भी मिलता है। संरतफोन में यह डिस्प्ले 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको DC Dimming, TUV Rheinland Triple Protection मिलता है। फोन में HyperOS एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का Sony Sensor और एक सेकन्डेरी कैमरा मिलता है। फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है।
स्मार्टफोन में एक बड़ी 5160mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W की Wired Charging से लैस है। POCO की ओर से फोन के बॉक्स में एक 33W का चार्जर भी फ्री में दिया है। फोन में IP52 रेटिंग मिलती है, इसके अलावा फोन में 3.5mm का Audio Jack मिलता है। फोन में FM Radio के साथ साथ आपक एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: कहीं ब्लास्ट न हो जाए घर का AC? गर्मियों की शुरुआत में ही देख लो बचने के ये दमदार टिप्स, हैं बड़े काम के