Poco ने बजट सेगेमेंट में अपना नया खिलाड़ी Poco M3 उतार दिया है जो अपनी दमदार बैटरी के कारण चर्चा में है। स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर से लैस Poco M3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है और अभी इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने तक फोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
Poco M3 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसकी कीमत 136 डॉलर यानी करीब 9,926 रुपये रखी गई है। इसके अलावा, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 11,970 रुपये है। फोन को टीन रंगों ब्लैक, ब्लू और यैलो कलर में पेश किया गया है।
Poco M3 में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसके अलावा, डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर द्वारा संचालित है।