POCO F8 Ultra to launch with some impressive specifications and feature over poco f7 ultra
Poco ने इस साल मार्च में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F7 Ultra ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप Poco F8 Ultra को पेश करने की तैयारी में है। लीक जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर के मामले में सबसे बड़े अपग्रेड आदि के साथ आने वाला है। खास बात यह है कि यह डिवाइस न सिर्फ ग्लोबली बल्कि भारत में भी लॉन्च हो सकता है।
टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के मुताबिक, Poco F8 Ultra में कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जो 24 सितंबर 2025 क्वलकॉम की ओर से पेश किया जा चुका है। यह वही हाई-एंड चिपसेट है जो Xiaomi, Vivo, Oppo और OnePlus जैसे ब्रांड्स के टॉप फ्लैगशिप फोन्स में नजर आने वाला है, आप यहाँ इसकी डिटेल्स देख सकते हैं।
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल Poco F7 Ultra की 5,300mAh बैटरी से काफी बड़ी है। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होने की जानकारी सामने आ रही है। डिस्प्ले की बात करें तो यह फोन 1.5K या 2K रेज़ॉल्यूशन LTPO OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इतना ही नहीं, इसमें कंपनी की ओर से 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होने की पूरी पूरी संभावना है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ हो सकता है, इसके अलावा फोन में दूसरे कैमरा के तौर पर एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक अन्य कैमरा के तौर पर एक 50MP का पेरिस्कोप सेंसर मिलने वाला है। सेल्फी आदि और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एक 50MP का ही फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है, यश कैमरा पिछले 32MP के सेल्फी कैमरा को देखा जाये तो एक बड़ा अपग्रेड है।
इसके अलावा, Poco F8 Ultra में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, बेहतर स्पीकर्स और हैप्टिक्स के साथ साथ IP69 रेटिंग दी जा सकती है, जिससे यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट होगा।
जानकारी के अनुसार, Poco F8 Ultra का ग्लोबल लॉन्च कन्फर्म है और इसके भारत में लॉन्च होने की भी पूरी संभावना है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। हालाँकि, अभी के लिए फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Poco F7 Ultra में 6.67-इंच का WQHD+ फ्लो AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई थी। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिप, 16GB तक LPDDR5X RAM, और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आया था। नए Poco F8 Ultra के साथ कंपनी और भी ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स देने की तैयारी में है, जिससे यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है।
नोट: फीचर्ड इमेज POCO F7 Ultra की है!