अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जो बजट में आता हो तो यह खबर खास आपके लिए है, क्योंकि आज हम आपके लिए POCO के एक धांसू की स्मार्टफोन पर बढ़िया डील लेकर आए हैं। जिस स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं वह POCO C50 है जो तगड़े फीचर और अच्छी खासी परफॉरमेंस ऑफर करता है। तो चलिए देखते हैं क्या है स्मार्टफोन की पूरी डील…
Poco के इस स्मार्टफोन के 2GB + 32GB मेमोरी वेरिएंट की असली कीमत फ्लिपकार्ट पर Rs 8,999 है, लेकिन 36% डिस्काउंट के बाद यह आपको केवल Rs 5,699 में मिल जाएगा। इतना ही नहीं, हैंडसेट पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है जिसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड पर 10% की छूट मिलेगी। इसके अलावा EMI लेनदेन के लिए भी समान ऑफर लागू होता है।
अब बात करें एक्सचेंज ऑफर की तो यहाँ भी आप Rs 5,150 तक की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक पुराने स्मार्टफोन की जरूरत होगी जो वर्किंग कंडीशन में हो और साथ ही एक्सचेंज डिस्काउंट पुराने फोन के मॉडल पर भी निर्भर करता है।
POCO C50 6.52 इंच की HD+ स्क्रीन के साथ आता है जो 400 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलिओ A22 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 8MP AI ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 mAh बैटरी भी लगाई गई है जिसके साथ 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।