Google Pixel 9 Pro with 8k video record and Gemini support first sale starting
अगस्त, 2024 में गूगल ने अपने Made by Google इवेंट के दौरान अपनी नई Pixel 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। इस बार टेक दिग्गज ने चार स्मार्टफोन मॉडल्स को पेश किया है, जिनमें Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं। अब, भारतीय प्रशंसकों के लिए निराशाजनक बात यह है कि गूगल ने लॉन्च के बाद इनमें से केवल तीन को रोलआउट किया था। यानि Pixel 9 Pro अब तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। कारण क्या था? हम वह तो नहीं जानते, लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि फ्लिपकार्ट ने आखिरकार यह खुलासा कर दिया है कि Google Pixel 9 Pro भारत में बहुत जल्द सेल में जाने वाला है।
फ्लिपकार्ट ने Pixel 9 Pro के एक डेडिकेटेड बैनर के जरिए यह खुलासा किया है कि यह लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 17 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप इस डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से प्री-बुक किया जा सकता है। हालांकि, सेल की सटीक तारीख अब तक पता नहीं चली है और इसके लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। लेकिन क्योंकि अब प्री-बुकिंग शुरू हो रही है, तो हम Pixel 9 Pro बहुत जल्द भारत में उपलब्ध होने की उम्मीद कर सकते हैं।
जहां तक बात है कीमत की, तो यह डिवाइस भारत में बेस वेरिएंट के लिए 1,09,999 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ था। यह भारत में इसी कीमत के साथ सेल में जाएगा। अब, आइए हम आपको जल्दी से Pixel 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स का एक रीकैप दे देते हैं।