पैनासोनिक P77 स्मार्टफ़ोन ओनलीमोबाइल्स.कॉम पर सेल के लिए उपलब्ध होगा गया है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 6,999 है. यह स्मार्टफ़ोन ग्रे रंग में मिलेगा. इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर अगर नज़र डालें तो इसमें 5-इंच की IPS डिस्प्ले मौजूद है. यह एक HD डिस्प्ले है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल है. इसमें 1.0 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम मौजूद है. इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, इसकी स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
इस स्मार्टफ़ोन में 2000mAh की बैटरी भी मौजूद है. कंपनी का दावा है कि यह 8 घंटों का टॉक-टाइम देगा. इस फ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप के बारे में बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है, साथ ही इसमें सामने की तरफ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह एक डुअल सिम स्मार्टफ़ोन है. यह 4G VoLTE, वाई-फाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.1, GPS/A-GPS, एक माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है. इस हैंडसेट का साइज़ 141 x 70 x 7.6 mm और वजन 126 ग्राम है.
इसे भी देखें: कूलपैड 23 सितम्बर को पेश कर सकती है एक नया स्मार्टफ़ोन, होगा 5000mAh की बैटरी से लैस
इसे भी देखें: ज़ोपो कलर F1 स्मार्टफ़ोन भारत में पेश, एंड्राइड मार्शमैलो से लैस