Panasonic Eluga Ray 500 अब ऑफलाइन चैनल्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. ऑफलाइन स्टोर्स से इसे Rs. 8,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. इस फ़ोन को इस साल सितम्बर में इसी कीमत में पेश किया गया था. लॉन्च के समय यह फ़ोन सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध था.
https://twitter.com/Panasonic_mob/status/945647892819259392?ref_src=twsrc%5Etfw
Panasonic Eluga Ray 500 के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 13MP+8MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. यह फ़ोन 5MP के फ्रंट फेसिंग कैमरे से भी लैस है. साथ ही यह 4000mAh की बैटरी से भी लैस है.
फ़ोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. फ़ोन में 5-इंच की HD IPS डिस्प्ले भी दी गई है. यह 3GB रैम और 1.25 GHz प्रोसेसर से लैस है. यह एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है.