Xiaomi, Oppo और Meizu इस साल अडॉप्ट कर सकते हैं हेलिओ P60 चिपसेट

Updated on 15-Mar-2018
HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में हुए MWC 2018 में मीडियाटेक ने अपने Helio P60 मिड-रेंज चिपसेट को पेश किया था।

अभी हाल ही में हुए MWC 2018 में मीडियाटेक ने अपने Helio P60 मिड-रेंज चिपसेट को पेश किया था। हालाँकि कंपनी ने इस समय उन मॉडल्स के बारे में नहीं बताया था जिनमें यह चिपसेट होने वाला है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है और मायड्राइवर्स की एक रिपोर्ट भी ऐसा ही कहती है कि मीडियाटेक ने Oppo, Xiaomi और Meizu से इसके लिए बात के है। इसका मतलब है कि मीडियाटेक के इस नए चिपसेट को आप इन स्मार्टफोंस में देख सकते हैं।

अगर हम रिपोर्ट की मानें तो मीडियाटेक हेलिओ P60 चिपसेट को Oppo R15 में इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा एक अन्य मॉडल की चर्चा करें तो Meizu E3 भी इस लिस्ट में आता है, इस स्मार्टफोन में भी आपको मीडियाटेक हेलिओ P60 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

अमेज़न पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

हालाँकि एक अन्य मॉडल और Xiaomi की ओर से सामने आ रहा है, इसे मिड-रेंज में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इस स्मार्टफोन के नाम के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

इसके पहले आये एक लीक की चर्चा करें तो Oppo R15 के बारे में जानकारी सामने ई थी, ऐसा भी सामने आ रहा था कि इस डिवाइस में आपको स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा इसका एक अन्य वर्जन भी होगा, जिसे हेलिओ P60 के साथ पेश किया जा सकता है। आपको यह भी बता बता दें कि Meizu E3 के लीक हुए स्पेक्स भी ऐसा दिखा रहे हैं कि इस स्मार्टफोन में हेलिओ P60 चिपसेट होने वाला है।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :