Oppo ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज ‘Reno’ की घोषणा की, 10 अप्रैल को हो सकती है लॉन्च

Updated on 11-Mar-2019
HIGHLIGHTS

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अभी हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro और Oppo F11 को लॉन्च किया है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अभी हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro और Oppo F11 को लॉन्च किया है। हालाँकि पहले इन दोनों ही स्मार्टफोंस को चीन के बाजार में लॉन्च किया जा चुका था। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि चीन में कंपनी की ओर से जल्द ही अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज यानी Oppo ‘Reno’ लॉन्च की जाने वाली है। यह Oppo का नया सब-ब्रांड होने वाला है, जिसके तहत कंपनी की ओर से कई स्मार्टफोंस को लॉन्च किये जाने की चर्चा चल रही है। 

Oppo Reno सीरीज

हालाँकि अभी तक इस सीरीज के बारे में ज्यादा कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज को चीन में लॉन्च कर सकती है। आपको बता देते हैं इस सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा सकता है कि 10 अप्रैल को इस सीरीज को पेश किया जाने वाला है। 

इस ब्रांड के लोगो को देखकर कहा जा सकता है कि इस सीरीज यानी Oppo Reno सीरीज को चीन के यूथ के लिए निर्मित किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस सीरीज को सबसे पहले कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट Shen Yiren ने अपने आधिकारिक वेइबो पेज पर जाकर एक पोस्ट के माध्यम से दी थी। यह पोस्ट ओप्पो के आधिकारिक पेज पर जारी की गई थी। 

एक आधिकारिक लैंडिंग पेज भी Reno की ओर से जारी कर दिया गया है। हालाँकि अभी तक इस पेज पर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मौजूद नहीं है। हालाँकि इस ब्रांड के तहत जल्द ही स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जाना शुरू होने वाला है। 

अगर हम कुछ समय पहले Shen Yiren के माध्यम से सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी एक फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन पर काम कर रही है, यह Oppo Find Z की तरह हो सकता है। अगर हम Oppo Find Z की बात करें तो इसे क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया गया है, और इसमें आपको एक 48MP का कैमरा भी 10x hybrid ज़ूम के साथ मिल रहा है। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

और पढ़ें

भारत में 2019 में लॉन्च हुए यह स्मार्टफोन आपको आयेंगे बहुत पसंद

Samsung Galaxy Note 10 को लेकर सामने आई जानकारी; इन तस्वीरों से जानें कैसा होगा फोन

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :