अभी हाल ही में OPPO की ओर से चीन के बाजार में बहुप्रतीक्षित OPPO Reno5 5G series को लॉन्च किया जा चुका है। इस सीरीज के तहत चीन के बाजार में OPPO Reno5 5G और OPPO Reno5 Pro 5G स्मार्टफोंस को लॉन्च किया गया है, हालाँकि एक अन्य स्मार्टफोन के लॉन्च की भी जानकारी सामने आई है, आपको बता देते है कि OPPO Reno5 Pro+ 5G को भी चीन में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि जहां यह दोनों ही स्मार्टफोंस को चीन में प्री-ओर्डर के लिए आ चुके हैं, और जल्द ही इनकी सेल होने वाली है, वहीँ इंडिया में इस स्मार्टफोन सीरीज को लेकर भी जानकारी आना शुरू हो गई है। इसका मतलब है कि OPPO की इस 5G सीरीज को भारत में भी लाया जा सकता है।
आपको बता देते है कि OPPO ने अपने एक अधिकारी के माध्यम से ट्विटर पर यह जानकारी साझा कराई है कि वह अपने इस नई सीरीज के स्मार्टफोन को इंडिया में लाने वाली है। आपको बता देते है कि OPPO के R&D Head Tasleem Arif के माध्यम जानकारी सामने आ रही है। हालाँकि इन्होंने इंडिया में इस मोबाइल फोन के नाम या इसकी कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन इस ट्विट कि देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इंडिया में जल्द ही OPPO Reno5 सीरीज को लाया जा सकता है। हालाँकि किसी भी नाम, स्पेसिफ़िकेशन या इंडिया प्राइस के बारे में कोई भी छोटी सी जानकारी भी सामने नहीं आई है। लेकिन एक हिंट जरुर मिल रहा है। आप इस ट्विट को यहाँ पढ़ सकते हैं:
Amazed to share that we revealed this great smartphone to shoot brilliant videos Are you excited to get this global product in India? Guess you already know what I’m talking about!
— Tasleem Arif