ओप्पो R9S स्मार्टफ़ोन 12 सितम्बर को हो सकता है पेश

HIGHLIGHTS

इस फोन में स्नेपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 5.5-इंच की FHD डिस्प्ले मौजूद होगी.

मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी ओप्पो जल्द ही बाज़ार में अपना एक नया स्मार्टफ़ोन पेश कर सकती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 सितम्बर को ओप्पो अपने नए स्मार्टफ़ोन R9S से पर्दा उठा सकती है. अब इस फ़ोन का एक टीज़र सामने आया है. इस टीज़र के जरिये इस फ़ोन की लॉन्च डेट भी सामने आई है.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video

अगर इस फ़ोन के स्पेक्स पर नज़र डालें तो, अभी हाल ही में इस फ़ोन को चीन की टेलीकॉम वेबसाइट TENAA पर भी देखा गया है. इस फोन में स्नेपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 5.5-इंच की FHD डिस्प्ले मौजूद है. यह फ़ोन 13 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के कैमरों से लैस होगा. इसमें 2,850mAh की बैटरी भी मौजूद होगी. इस फ़ोन में सुपर VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद हो सकती है.

इसे भी देखें: सोनी एक्सपीरिया X, एक्सपीरिया Z5 प्रीमियम की कीमत में कटौती

इसे भी देखें: मिज़ू M3 मैक्स पेश, 4100mAh की बैटरी से लैस

सोर्स

Connect On :