OPPO Reno15 and OPPO Reno15c
स्मार्टफोन्स के प्राइस को लेकर जो माहौल बन रहा है, उसके बारे में किसी को ना पता हो, ऐसा शायद ही है। इस समय सभी जानते है कि स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ रहे हैं। इस साल लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन और यहाँ तक की पिछले साल यानि 2025 के खत्म होते होते लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की कीमत भी उनकी पीढ़ी के पिछले फोन्स से ज्यादा थी। अभी तक के लिए प्राइस हाइक की यह मुसीबत कुछ ही ब्रांडस तक सीमित नजर आ रही थी, लेकिन अब यह Oppo और OnePlus तक के फोन्स तक आ पहुंची है। दोनों ही ब्रांडस की ओर से यह कह दिया गया है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ सकते हैं। प्राइस हाइक के कारण को देखा जाए तो सप्लाई में आ रही बाधाओं को इसके लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। जैसा कि दोनों ही ब्रांडस की ओर से कहा भी गया है कि यह निर्णय इंडस्ट्री में चल रहे सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। आइए अब जानते है कि प्राइस हाइक होने से कौन कौन सी श्रेणी के फोन्स को खरीदने वाले ग्राहक प्रभावित होने वाले हैं।
अगर प्राइस हाइक को बारीकी से देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि इसे सबसे ज्यादा बजट स्मार्टफोन्स और उन्हें खरीदने वाले ग्राहक प्रभावित होने वाले हैं। बहुत जल्द प्राइस हाइक को Oppo K Series के अलावा S Series के फोन्स के साथ साथ OnePlus के बजट फोन्स को प्रभावित करते देखा जा सकेगा। इसके अलावा कुछ ऐसे भी स्मार्टफोन लाइनअप होने वाली हैं, जिन्हें इस समय के लिए उसी कीमत पर सेल किया जा रहा है, जैसे Oppo की Find और Reno Series के फोन्स।
अभी के लिए दोनों ही ब्रांडस ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि आखिर प्राइस में कितनी या कितने फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसका मतलब है कि अभी यह जानकारी मौजूद नहीं है कि प्राइस कितना बढ़ने वाला है। हालांकि, अगर मार्केट ट्रेंड्स को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन्स की कीमतों में लगभग 15 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर समझा जाए तो ऐसा कह सकते है कि जिस OnePlus 15R को इंडिया के बाजार में 47,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था, उसकी कीमत प्राइस हाइक के बाद 50000 रुपये के ऊपर जा सकती है? अब ऐसा ही कुछ सभी मिड-रेंज फोन्स के साथ ह सकता है। प्राइस हाइक 16 मार्च, 2026 से होने वाले हैं। अब देखना होगा कि आखिर किस फोन के प्राइस में कितना इजाफा किया जाता है!
अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में इसे लेकर सम्पूर्ण डिटेल्स मौजूद हो जाएंगी और पता चल जाएगा कि कौन सा ब्रांड अपने स्मार्टफोन्स के दाम में कितनी बढ़ोत्तरी करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro से कितना अलग होगा Google Pixel 11 Pro: ये 5 अपग्रेड समझा देंगे पूरा गुना-गणित