Oppo द्वारा अपने Find X9 लाइनआप में दो नए मॉडल्स जोड़ने की उम्मीद है. इनमें से एक Find X9s Pro हो सकता है, जो Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा। हालांकि, कम्पनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस फोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई खुलासे कर दिए हैं.
टिप्सटर के मुताबिक, Find X9s Pro स्मार्टफोन Tianma द्वारा सप्लाई की जाने वली 6.32-इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा। कहा गया है कि इसमें 1.5K रेज़ोल्यूशन मिलेगा और LTPS तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे बेजल्स को पतला रखने के लिए LIPO पैकेजिंग के साथ पेयर किया गया है. डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। जहां तक कैमरों की बात है, तो लीक से यह सुझाव मिलता है कि Find X9s Pro में दो अलग-अलग 200MP के सेंसर्स शामिल हो सकते हैं.
कहा गया है कि प्राइमरी कैमरा के तौर पर एक 200MP Samsung HP5 सेंसर मिलेगा जिसका साइज़ 1/1.56-इंच होगा। इसे 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो सेटअप में एक अन्य 200MP HP5 सेंसर के साथ पेयर किया जाएगा। इन सेंसर्स के साथ-साथ फोन में एक 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, एक 3.2MP Danxia कलर रीस्टोरेशन लेंस और एक 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी शामिल हो सकता है. Danxia कलर रीस्टोरेशन सेंसर संभावित तौर पर तस्वीरों में कलर एक्यूरेसी को बेहतर बनाएगा।
खबर यह भी सामने आई है कि इसमें लगी बैटरी 7000mAh से भी बड़ी होगी। चार्जिंग स्पीड 80W वायर्ड तक जाने की उम्मीद है और साथ ही डिवाइस वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है.
इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 और IP69 शामिल होने की भी उम्मीद है. सुरक्षा के लिए एक 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है. आखिर में टिप्सटर का सुझाव यह भी है कि यह डिवाइस एक ऑरेंज मैग्नेटिक केस के साथ आएगा जिससे इसमें Apple जैसा फील मिलेगा।
अभी के लिए ये सभी डिटेल्स केवल लीक का हिस्सा हैं और इन्हें पूरी तरह सही नहीं मानना चाहिए। कम्पनी ने अब तक आधिकारिक तौर पर Find X9s Pro या इसके हार्डवेयर की पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें: LPG गैस संकट में वरदान हैं ये 7 इंडक्शन चूल्हे, 5000 रुपये के अंदर हर फीचर टॉप-क्लास