Oppo Find X9 Series को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, लॉन्च से पहले ही कंपनी के Product Manager Zhou Yibao की ओर से एक नई जानकारी सामने आई है। iPhone 17 के लॉन्च के दौरान इनकी ओर से फोन्स के मुख्य फीचर्स की जानकारी सामने आई है। इस नई जानकारी से साफ़ हो जाता है कि आखिर Oppo Find X9 Series को किस तरह के स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सबसे जरुरी फीचर के तौर पर कंपनी ने Find X9 Series के फोन्स की बैटरी को लेकर बड़ी जानकारी प्रदान कर दी है।
Yibao की मानें तो Oppo Find X9 में एक 7025mAh की ग्लेशियर बैटरी हो सकती है, इसके अलावा अगर Oppo Find X9 Pro को देखते हैं तो इस फोन में आपको एक 7500mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों ही फोन्स में 80W वायर्ड और 50W की वायरलेस क्षमता मिलने के भी आसार हैं। इसके अलावा अभी हाल ही में ऐसा भी सामने आ चुका है कि Oppo Find X9 को कंपनी 7.99mm थिकनेस पर लॉन्च कर सकती है, इसका वजन भी मात्र 203 ग्राम के आसपास हो सकता है। इसके अलावा अगर Pro Model को देखा जाये तो यह 8.25mm का हो सकता है, और इसका वजन केवल 224 ग्राम के आसपास हो सकता है।
दोनों ही मॉडल को कंपनी Cold Carving Technology के साथ लॉन्च सकती है, यह एक Titanium Inspired Color Option है। इसके साथ साथ फोन्स में एक स्ट्रैट स्क्रीन डिस्प्ले के साथ साथ नैरो फोर साइडेड सिमिट्री भी देखने को मिल सकती है। डिज़ाइन को लेकर भी कंपनी ने काफी काम किया है, ऐसे में यह भी दमदार हो सकता है।
दोनों ही फोन्स के कैमरा को देखा जाये तो इसमें आपको कैमरा का एडवांस्ड सूट मिल सकता है। कैमरा में वीडियो रिकॉर्डिंग को भी कई बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इन फोन्स में मिलने वाला कैमरा स्मार्टफोन फोटोग्राफी की परिभाषा को ही बदल कर रख देने वाला है।
यह फोन्स ColorOS 16 पर लॉन्च किये जा सकते हैं, इसके अलावा डिस्प्ले पर ऑय प्रोटेक्शन आदि की सुविधा के साथ साथ फोन में अन्य कई दमदार फीचर भी मिल सकते हैं, जो इसे बेहतरीन स्मार्टफोन सीरीज के तौर पर सभी के सामने रखते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Oppo Find X9 Series को चीन के बाजार में October महीने की शुरुआत या इसके बीच में कभी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन सीरीज ग्लोबल बाजार में 28 अक्टूबर को लॉन्च की जा सकती है।