Oppo Find X8 Pro
Oppo की और से जल्द ही Oppo Find X9 Series को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्दी ही हो सकती है, इन्टरनेट पर ऐसी बहुत सी जानकारी मिल रही है। Oppo की इस फोन लाइनअप में Oppo Find X9 के साथ साथ Find X9 Pro स्मार्टफोन्स होने वाले हैं। हालाँकि, Ultra Model को लेकर ऐसा सामने आ रहे है कि इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
इस समय लॉन्च से पहले ही Oppo Find X9 Pro के मुख्य स्पेक्स सामने आये हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोन के चीन में October महीने में लॉन्च की जानकारी मिल रही है। इसके बाद फोन का ग्लोबल रिलीज़ होने वाला है। इस फोन को इंडिया के बाजार में भी इसके बाद लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया के बाजार में फोन को Mid-November के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अब लॉन्च से पहले ही फोन के हार्डवेयर अपग्रेड के साथ साथ डिस्प्ले और परफॉरमेंस के साथ साथ कैमरा आदि की भी जनकारी सामने अ चुकी है।
अगर Smartprix की एक रिपोर्ट पर गौर किया जाये तो Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की Flat OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन में Mediatek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलने वाला है, फोन में 16GB तक की रैम और 512GB स्टोरेज मिलने वाली है।
कैमरा आदि को देखते हैं तो इस फोन में एक Triple Camera सेटअप मिलने वला है। फोन में एक 50MP का Sony LYT-828 सेंसर मिलेगा, इसके अलावा फोन में एक 50MP का Samsung JN5 सेंसर मिलता है। फोन में एक अन्य कैमरा के तौर पर 200MP का एक अन्य सेंसर मिल सकता है। हालाँकि, कंपनी इस कैमरा में 50MP का दो कैमरा का कॉम्बिनेशन रख सकती है। इस तरह का कैमरा किसी फोन में पहली दफा ही देखने को मिलने वाला है।
सेल्फी के लिए Oppo Find X9 Pro में एक 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, यह Samsung JN5 सेंसर होने वाला है। यह कैमरा ऑटोफोकस के साथ आने वाला है। इसके अलावा फोन में एक बड़ी 7550mAh की बैटरी हो सकती है जो 80W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलेगी।
Oppo के इस फोन में कई दमदार फीचर अलग से मिल सकते हैं, जैसे इस फोन में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में वाईफाई 7 के साथ NFC का सपोर्ट मिलने वाला है। इस फोन में ColorOS 16 पर आधारित एंड्राइड 16 का सपोर्ट मिलने वाला है।
अगर प्राइस आदि की बात करें तो Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोन का प्राइस Oppo Find X8 प्रो के जैसा ही होने वाला है। फोन को इंडिया में 90,000 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया गया था। इस प्राइस में इस फोन की इंडिया के बाजार में Samsung Galaxy S25 Ultra और Apple iPhone 17 से होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 पर बिना नेटवर्क के होगी WhatsApp Calling, देखें इंडिया वालों को कब मिलेगा ये फीचर
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!