पिछले कुछ समय से Oppo Find X10 series को लेकर अफवाहें आ रही हैं. उम्मीद है कि यह लाइनआप तीन मॉडल्स: Find X10, X10 Pro, और X10 Pro Max लेकर आएगा। अब, टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से एक नए दावे के अनुसार, उनमें से एक डिवाइस में एक ऐसा कैमरा सेटअप मिल सकता है जो पहले कभी नहीं मिला। फोन के बैक पर इस नए कैमरा सेटअप में 200MP के तीन कैमरे शामिल हो सकते हैं.
Oppo Find X10 Pro Max में एक 200MP का मेन, एक टेलीफोटो और एक अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है. लीक से यह सुझाव मिलता है कि उनमें से एक कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा 200MP का सेंसर इस्तेमाल किया जाएगा जो लगभग 1/1.56 इंच का होगा। यह अभी के ज्यादातर स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले अल्ट्रा-वाइड कैमरों से काफी बड़ा है.
ब्लॉगर ने सटीक रूप से डिवाइस का नाम नहीं बतया, लेकिन उनके इमोजी और फ़ॉलोअर्स के रिएक्शंस ने संकेत दे दिया है कि इस सेटअप को हाई-एंड Oppo Find X10 Pro Max के लिए तैयार किया गया है.
इसी टिप्सटर ने पहले यह दावा भी किया था कि Oppo एक बिलकुल नए 200-मेगापिक्सल सेंसर की टेस्टिंग कर रही है जो और भी बड़ा है, कथित तौर पर लगभग 1/1.3 इंच का होगा। ऐसा कहा गया है कि यह सेंसर 4×4 RMSC (Rearranged Pixel Color Information) और UFCC (Ultra Full Color Capture) टेक्नोलॉजीज़ को सपोर्ट करेगा, जिन्हें कलर एक्यूरेसी और डायनेमिक रेंज में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. अफवाह यह भी आ रही है कि यह एक एडवांस्ड मेनुफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करेगा जिसका उद्देश्य पूरी इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाना है. यह मेन लेंस हो सकता है.
यहां तक कि टेलीफोटो यूनिट भी 200MP का सेंसर होने की उम्मीद है, हालांकि सेंसर साइज़ और अन्य डिटेल्स अब तक सामने नहीं आई हैं. कैमरों के अलावा, Find X10 आगामी MediaTek Dimensity 9600 चिप से लैस पहले डिवाइसेज़ में से एक हो सकता है.
अब तक Oppo की ओर से आधिकारिक तौर पर इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक्स से यह सुझाव मिलता है कि कम्पनी अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज के लिए एक नए तरह के कैमरा सिस्टम पर एक्सपेरिमेंट कर रही है.