ओप्पो का ‘फाइंड एक्स’ 19 जून को होगा लॉन्च

By
HIGHLIGHTS

कंपनी ने फाइंड सीरीज का स्मार्टफोन साल 2011 के जून में फाइंड 'एक्स903' ;लॉन्च किया था।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'फाइंड एक्स' पेरिस में 19 जून को लांच करेगी। इससे एक हफ्ते पहले ही हैंडसेट निर्माता ने अपने स्मार्टफोन के फाइंड सीरीज को अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर दोबारा पुनर्जीवित किया है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा, "'फाइंड एक्स' ओप्पो के भविष्य के स्मार्टफोन के अंतहीन खोज का प्रतिनिधित्व करता है और इसमें 'एक्स' का मतलब अनजाना, साहसी और चरण है।"

विशेष रूप से, यह ओप्पो द्वारा भारत में साल 2014 के जून में फाइंड सीरीज के स्मार्टफोन 'फाइंड 7' और 'फाइंड 7ए' को लांच करने के बाद पहला डिवाइस होगा। 

कंपनी ने फाइंड सीरीज का स्मार्टफोन साल 2011 के जून में फाइंड 'एक्स903' ;लॉन्च किया था। 

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By