25 मेगापिक्सल के AI सेल्फी कैमरा से लैस होगा Oppo F7 Youth

HIGHLIGHTS

साथ ही डिवाइस में मशीन लर्निंग, सीन रिकोग्निशन के अलावा AI सेल्फी कैपबिलिटीज़ भी मौजूद होंगी।

Oppo ने इस साल की शुरुआत में Oppo F7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसमें नौच डिस्प्ले और 25MP का सेल्फी कैमरा मौजूद था। इस स्मार्टफोन की घोषणा के समय ही कंपनी ने टीज़ किया था कि इस डिवाइस के छोटे वेरिएंट F7 Youth पर भी काम चल रहा है। म्यांमार से आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है कि इस डिवाइस से क्या उम्मीदें लगाई जा सकती हैं।

लेटेस्ट विडियो से मिली जानकारी

Yugatech द्वारा लीक हुई प्रोमो वीडियो के आधार पर Oppo F7 Youth के बैक पर सिंगल रियर कैमरा मौजूद होगा। यह डिवाइस डायमंड ब्लैक कलर के विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं होगा। यह डिवाइस अप्रैल में लॉन्च हुए Oppo A3 के समान हो सकता है। कहा जा रहा है कि F7 Youth पुराने F7 के समान ही होगा। स्मार्टफोन में 25MP का सेल्फी कैमरा मौजूद हो सकता है जो कि वैनिला वेरिएंट होगा। साथ ही डिवाइस में मशीन लर्निंग, सीन रिकोग्निशन के अलावा AI सेल्फी कैपबिलिटीज़ भी मौजूद होंगी। इन फीचर्स के ज़रिए सेल्फी शॉट्स और भी बेहतर बनेंगे।

इन स्पेसिफिकेशंस से हो सकता है लैस

अभी डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी का पता नहीं चला है इसलिए उम्मीद की जा सकती हैं कि डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस Oppo A3 के समान होंगे। डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो P60 SoC और 4GB रैम मौजूद हो सकती है।

Oppo का यह स्मार्टफोन कलरOS के साथ एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम कर सकता है। डिवाइस में 3400mAh की बैटरी मौजूद होगी और ऐसा हो सकता है कि डिवाइस में VOOC फ़ास्ट चार्जिंग फीचर मौजूद न हो क्योंकि यह फीचर हाई-एंड डिवाइसेज में प्रचलित है। 

कीमत और उपलब्धता

F7 Youth की कीमत $260 (लगभग Rs. 17,500) हो सकती है। अगर डिवाइस की उपलब्धता की बात की जाए तो इस अगले महीने तक यह डिवाइस कुछ चुनिन्दा बाज़ारों में लॉन्च हो सकता है। आने वाले कुछ हफ़्तों में भारत में भी यह डिवाइस लॉन्च हो सकता है।

नोट: फीचर्ड इमेज Oppo F7 स्मार्टफोन की है।

वाया

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :