Oppo F3 Plus भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ था. भारत में इस फोन को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था. बेंचमार्किंग वेबसाइट GFXBench पर इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड नूगा के साथ लिस्ट किया गया है. इन शानदार प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बहुत ही भारी डिस्काउंट, डील का फ़ायदा उठायें.
माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर रही है और जल्द ही इसे डिवाइस के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा. भारत में इस फोन की कीमत 30,990 रुपए है और 1 अप्रैल से यह खऱीदारी के लिए उपलब्ध होगा.
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है. 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 1/3 इंच सेंसर, अपर्चर f/2.0 और 8 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है. इसके अलावा इसमें ब्यूटिफाई 4.0 फीचर भी मौजूद है.
यह डिवाइस गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध है. इस डिवाइस में 6 इंच स्क्रीन मौजूद है जिसका रिजल्यूशन 1920 x 1080 है. इस डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर मौजूद है. इस डिवाइस में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है.
कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में 4G, वाई फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.1 और हाइब्रिड सिम स्लॉट मौजूद है. इस फोन का वजन 185 ग्राम है. इन शानदार प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बहुत ही भारी डिस्काउंट, डील का फ़ायदा उठायें.