चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो लगता है कि अपने लेटेस्ट बजट फ़ोन को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। हाल ही में ऑनलाइन पर मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने रूमर्ड Oppo A1K को आने वाले कुछ हफ़्तों में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में उम्मीद यह भी है कि अगले हफ्ते ही कंपनी इसे लॉन्च कर दे। ऐसा लगता है कि कंपनी इस फ़ोन को वाटरड्रोप नौच डिस्प्ले के साथ ला सकती है। इसके साथ ही इस फ़ोन के बैक पैनल पर सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। Oppo waआपको बता दें कि इस बात की जानकारी तब सामने आयी जब ओप्पो अपना Reno डिवाइस चीनी मार्किट में लांच करने का प्लान कर रहा था। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक Reno lineup यूज़र्स को चीनी मार्किट में आकर्षित कर रहा है, जैसा कि Realme पहले से ही भारत में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
MSP की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह उम्मीद है कि Oppo A1K फ़ोन MediaTek Helio P22 प्रोसेसर पर octa-core CPU पर 2GHz की स्पीड से लैस कराया जाए। डिवाइस की लीक जानकारी से यह पता चला है कि A1K 2GB RAM/ 32GB इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। रिपोर्ट इस बात की ओर इशारा करती है कि Oppo केवल एक ही स्टोरेज और RAM वैरिएंट में इस डिवाइस को पेश कर सकता है। हार्डवेयर की बात करें तो Oppo का यह लेटेस्ट डिवाइस ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Helio P22 SoC होगा। लीक जानकारी के मुताबिक इस डिवाइस का वज़न 165 ग्राम है। डिवाइस में 4000 mah बैटरी हो सकती है।
इसके साथ ही इसमें ColorOS 6 आउट ऑफ़ दी बॉक्स दी जा सकती है। वहीँ कंपनी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह इस फ़ोन को Android version ColorOS 6 पर रन कराएगी या नहीं जो कि Android 9 Pie आधारित होगा। Oppo A1K फ़ोन 154.4×77.4×8.4 mm में आता है जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मोबाइल 6 इंच में आ सकता है। Oppo A1K आपको रेड और ब्लैक कलर वैरिएंट्स में मिल सकता है। साथ ही यह microSD card को 256GB तक सपोर्ट करता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
स्पेक्स कम्पेरिज़न: Oppo K1 vs Oppo F9
48MP के साथ OPPO F11 Pro सेेल शुरू, फ्री डाटा के साथ मिल रहा डिस्काउंट