अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में एंट्री ले सकता है OPPO A15
OPPO के आगामी फोन OPPO A15 के बारे में कई लीक्स सामने आए हैं और फोन को जल्द ही भारत, थायलैंड, इंडोनेशिया और यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। फोन का प्रोमो पेज Amazon India रीटेल साइट पर लाइव हो चुका है और सबसे पहले इस फोन को भारत में पेश किया जा सकता है। आज पेज को OPPO A15 रियर कैमरा की जानकारी के साथ अपग्रेड किया गया है।
OPPO A15 को ट्रेंडी स्कवेर-शेप्ड कैमरा के साथ पेश किया जाएगा जो बैक पैनल पर अपर-लेफ्ट कोर्नर पर स्थित होगा। कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का सेन्सर होगा। OPPO A15 के लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है। स्मार्टफोन को ग्रेट इंडियन सेल के दौरान पेश किया जाएगा जो 17 अक्तूबर से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी।
कैमरा की जानकारी के अलावा, OPPO A15 के कुछ अन्य स्पेक्स भी सामने आए हैं। FCC सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि डिवाइस में 4,230mAh की बैटरी मिलेगी जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी और कनैक्टिविटी के लिए USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक को शामिल किया जाएगा। हैंडसेट में रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर भी मिलेगा।
स्पेक्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत में फोन की कीमत Rs 10,000 (~$136) रहेगी। डिवाइस की Amazon लिस्टिंग को आगामी दिनों में नई जानकारी के साथ अपडेट किया जा सकता है।
FCC और NBTC (थायलैंड) सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि OPPO A15 को CPH2185 मॉडल नंबर दिया जाएगा। एक अन्य फोन OPPO A15s को EEC और सिंगापुर की IMDA अथॉरिटी से अप्रूवल मिल गया है। फोन का मॉडल नंबर CPH2179 है। OPPO A15s के स्पेक्स की जानकारी सामने नहीं आई है।