नए Oppo A12 और Redmi Note 8 में किसे चुनना होगा सही विकल्प

Updated on 10-Jun-2020
HIGHLIGHTS

Oppo A12 भारत में हुआ लॉन्च

Rs 11,999 में आता है Redmi Note 8

भारत में हाल ही में Oppo A12 को लॉन्च किया गया है और बात करें Redmi Note 8 की तो इसके दाम को कंपनी पहले ही बढ़ा चुकी है। जहां एक ओर Oppo A12 के 4GB रैम तथा 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 11,490 रखी गई है वहीं Redmi Note 8 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 11,999 में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं दोनों फोंस के स्पेक्स के बीच क्या अंतर है…

Oppo A12 Vs Redmi Note 8 कीमत

Oppo A12 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम Rs 9,990 रखा गया है और 4GB रैम तथा 64GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 11,490 में आया है। Redmi Note 8 फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 11,999 में खरीदा जा सकता है। इसी तरह, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल का दाम Rs 14,499 रखा गया है।  

Oppo A12 Vs Redmi Note 8 डिस्प्ले

Oppo A12 में 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 pixels है। यह भी बता दें फोन को गोरीला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। स्क्रीन पर एक वॉटरड्रॉप नौच है जिसमें सेल्फी कैमरा रखा गया है और इस तरह यह 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करेगी। एक एंट्री-लेवल फोन होने के नाते A12 को प्लास्टिक बॉडी दी गई है जो 8.3mm थिक है और इसका वज़न 165 ग्राम है।

Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है।

Oppo A12 Vs Redmi Note 8 कैमरा

ओप्पो A12 ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.2 है और दूसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है जिसमें एक 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Redmi Note 8 के कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।

Oppo A12 Vs Redmi Note 8 प्रॉसेसर और OS

Oppo A12 फोन मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU है और इसे PowerVR GE8320 ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन Android 9 पर आधारित ColorOS 6.1 पर काम करता है। Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है।  

Oppo A12 Vs Redmi Note 8 स्टोरेज

Oppo A12 फोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट  तथा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है। Redmi Note 8 को फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Oppo A12 Vs Redmi Note 8 बैटरी और कनेक्टिवीटी विकल्प

कनेक्टिविटी के लिए Oppo A12 में Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.0 और माइक्रो USB विकल्प दिए गए हैं और फोन में 4,230mAh की बैटरी मिलती है। Redmi Note 8 में 4000mAh की बैटरी मिलती है।

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :