OnePlus Nord भारत में लॉन्च हो गया है और फोन की शुरुआती कीमत Rs 24,999 रखी गई है। किफ़ायती कीमत में आया यह बजट स्मार्टफोन लंबे समय से रूमर्स में रहा है और अब इस फोन को भारत में उतार दिया गया है। Phone में चार कैमरा, 12GB रैम और दमदार चिपसेट दिया गया है। OnePlus Nord फ़र्स्ट इम्प्रैशन
OnePlus Nord के 6GB + 64GB मॉडल की कीमत Rs 24,999 रखी गई है, 8GB + 128GB वेरिएंट और 12GB + 256GB वेरिएंट को क्रमश: Rs 27,999 तथा Rs 29,999 में पेश किया गया है। OnePlus Nord को 4 अगस्त से अमेज़न इंडिया और वनप्लस पर सेल किया जाएगा। हालांकि, 6GB + 64GB मॉडल सितंबर से पहले सेल में नहीं आने वाला है। डिवाइस को 8GB रैम और 12GB रैम विकल्पों में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord को मेटल-ग्लास सैंडविच डिज़ाइन दिया गया है। डिवाइस को गोरीला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में 6.44-inch Full HD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर ड्यूल पंच-होल दिया गया है जिसमें दो सेल्फी कैमरा को जगह दे गई है।
OnePlus Nord क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.75 है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 5MP का डेप्थ सेन्सर है। डिवाइस को ड्यूल LED फ्लैश और OIS सपोर्ट मिलता है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 240FPS पर सुपर स्लो-मोशन आइदेव कैप्चर कर सकते हैं। डिवाइस के फ्रंट पर 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जो 105 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आया है।
OnePlus Nord क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा संचालित हैं और यह ओक्टा-कोर CPU है जो 2.4GHz पर क्लोक्ड है और इसे Adreno 620 GPU के साथ पेयर किया गया है। Nord में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक मिलता है। OnePlus Nord कंपनी के OxygenOS पर काम करता है जो स्मूद और लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस का दावा करता है। इस फोन को भी अन्य वनप्लस फोंस की तरह दो साल तक अपडेट मिलेगा और यह 5G रैडी फोन है।
OnePlus Nord में 4,115mAh की बैटरी दी गई है जिसे 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिसके लिए WarpCharge 30T एडाप्टर दिया गया है।