OnePlus-Nord-CE-4
अभी हाल ही में OnePlus की ओर से इस बात की घोषणा की गई है कि OnePlus 13s को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, ऐसा भी सामने आ रहा है कि अब कंपनी OnePlus Nord Series के नए फोन्स पर भी काम कर रही है। इस सीरीज में OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 होने वाले हैं। ये स्मार्टफोन इंडिया के बाजार में अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं। जानकारी के लिए बता देते है कि इन फोन्स को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है, इसमें TUV Rheindland और BIS आदि भी शामिल हैं। इसका यह भी मतलब होता है कि फोन्स को जल्द ही इंडिया के बाजार में एंट्री मिल सकती है। इन सभी लिस्टिंग से फोन्स के बारे में कुछ जानकारी भी सामने आई है, आइए इनपर एक नजर डाल लेते हैं।
हालांकि, इसके पहले कि हम OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 के बारे में बताना शुरू करें आपको पहले ही बताते चलते है कि यह दोनों ही फोन्स OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 स्मार्टफोन्स की ही पीढ़ी के नए फोन्स होने वाले हैं। आइए अब इन आगामी OnePlus Phones के बारे में सबकुछ जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा ऐलान! सीधे 11000 रुपए सस्ता कर दिया ये महंगा वाला फोन, पहले कभी नहीं बिका इतना सस्ता
अगर हम Abhishek Sharma (Tipster) की बातों पर या इनके पोस्ट पर ध्यान दें तो OnePlus के आगामी फोन्स की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी मिलती है। असल में, इनके अनुसार OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 फोन्स को इंडिया के बाजार में जून के अंत तक या जुलाई महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी के लिए OnePlus के इन Nord Series के आगामी फोन्स की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यहाँ मैं कंपनी की ओर से लॉन्च की आधिकारिक जानकारी की बात कर रहा हूँ। जब तक आधिकारिक लॉन्च तारीख नहीं आ जाती, तब तक आपको इंतज़ार करना चाहिए।
ऐसा भी माना जा रहा है कि OnePlus 13s को इंडिया के बाजार में OnePlus Nord 5 Series से पहले ही लॉन्च किया जा सकता है। अगर कुछ रिपोर्ट आदि पर गौर किया जाए तो जानकारी मिलती है कि OnePlus 13s को इंडिया के बाजार में मई महीने के अंत या जून महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अगर रिपोर्ट आदि पर गौर किया जाए तो OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर CPH2079 के रूप में देखा जा चुका है। इसके अलावा इस लिस्टिंग से यह भी सामने आ रहा है कि फो में एक 6550mAh की बैटरी हो सकती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग पर आने वाली है।
फोन को BIS पर भी देखा जा चुका है, यहाँ इसका मॉडल नंबर CPG217 है। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर रुमर्स और लीक आदि पर ध्यान दिया जाए तो ऐसा सामने आ रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर होने वाला है, इस फोन में एक 6.7-इंच की FHD+ OLED Flat डिस्प्ले होने वाली है। फोन में एक 50MP का Sony LYT600/SonyIMX882 डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में भारी गिरावट, यहाँ मिल रहा सस्ता, खरीदने वालों की जुट गई भीड़
नोट: फीचर्ड इमेज Nord 4 Series की है!