OnePlus Nord 5 launching with smooth display and powerful battery
अभी हाल ही में OnePlus की ओर से OnePlus 13s को लौच किया गया था। हालांकि, अब कंपनी अपने नए फोन सको 8 जुलाई को OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 के तौर पर लॉन्च करने वाली है। ये दोनों ही फोन्स कंपनी के Summer Launch Event में लॉन्च किये जाने वाले हैं। हालांकि, OnePlus Phones के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही अब दोनों ही OnePlus Nord फोन्स का प्राइस और स्पेक्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए 8 जुलाई को लॉन्च से पहले ही जानते है कि OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को किस प्राइस और किन स्पेक्स और फीचर्स पर लॉन्च किया जाने वाला है।
अगर आप OnePlus Nord 5 Series के दोनों ही फोन्स यानि OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को लाइव लॉन्च होते देखना चाहते हैं तो इन्हें 8 जुलाई को Summer Launch Event में लॉन्च किया जाने वाला है। आप इन OnePlus Phones को लाइव कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर लॉन्च होते देख सकते हैं, इसके अलावा आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर भी फोन को लॉन्च होते देख सकते हैं।
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को कंपनी 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि यह Nord Series का पहला फोन होने वाला है जो स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में LPDDR5X रैम सपोर्ट भी मिलने वाला है।
फोटोग्राफी को देखते हैं तो Nord 5 में आपको एक बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलने वाला है, OnePlus Nord 5 को कंपनी एक 50MP के Sony LYT 700 सेन्सर पर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी हो सकता है। सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 50MP का JN5 सेन्सर मिल सकता है। इसमें आपको फिक्स्ट फोकस का सपोर्ट भी मिल सकता है। दोनों ही कैमरा पर कंपनी आपको 4K Video Recording क्षमता दे सकती है। इसके अलावा फोन में आपको एक 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। फोन में मेटल यूनीबॉडी को जगह दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में आपको ग्लास-मेटल कॉम्बो भी मिल सकता है। फोन में कई AI फीचर भी मिल सकते हैं।
OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन को कंपनी 25000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 Apex Processor मिल सकता है। यह फोन परफॉरमेंस और इफिशन्सी का बेहतरीन मिश्रण होने वाला है।
OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन में आपको एक 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, फोन में एक 50MP का में कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: ताश के पत्तों जैसे ढह गई Motorola के इस फोन की कीमत, नया डिस्काउंटेड प्राइस खरीदने पर मजबूर कर देगा