OnePlus Nord 4 Launch date
OnePlus Nord 4 की लॉन्च डेट से आखिरकार सस्पेंस हट गया है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन इंटरनेट पर इस फोन के इंडिया में 16 जुलाई (जुलाई के तीसरे हफ्ते में) को लॉन्च की खबरें आना शुरू हो गई हैं।
गौरतलब हो कि, भारत में केवल OnePlus Nord 4 को ही लॉन्च नहीं किया जाने वाला है, इसके अलावा भी जुलाई महीने के इस दिन अन्य दो डिवाइस भी लॉन्च किए जा सकते हैं। यह डिवाइस OnePlus Buds 3 pro और OnePlus Watch 2R स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि इन दोनों के बारे में ज्यादा डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं।
लीक आदि ऐसा कह रहे हैं कि OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके OnePlus Ace 3V डिवाइस का ही रीब्रांडेड वर्जन है। यह फोन केवल चीन में ही उपलब्ध है। इस मॉडल में एक 6.74-इंच की OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। इसमें 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है।
फोन IP65 प्रमाणन के साथ आता है, इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 Processor मिलता है। फोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है। इस नए OnePlus Phone को Android 14 पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी OnePlus Nord 4 के असल स्पेक्स को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इसी कारण हमें फोन के लॉन्च का ही इंतज़ार करना चाहिए।