OnePlus 9 सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 9 Pro आप सस्ते में खरीद सकते हैं। 50MP वाले OnePlus 9 Pro पर कंपनी Rs 3000 का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट ऑफर का लुत्फ वनप्लस की आधिकारिक वैबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट अमेज़न पर उठाया जा सकता है। OnePlus 9 Pro के बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है जबकि फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 69,999 रुपये है।
OnePlus 9 Pro को HDFC बैंक के कार्ड से खरीदने पर Rs 3000 का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। डिस्काउंट ऑफर के बाद OnePlus 9 Pro के बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 61,999 में खरीदा जा सकता है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 66,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कुछ कार्ड्स पर Rs 3000 प्रतिमाह EMI का विकल्प भी मिल रहा है।
OnePlus 9 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की QHD+ AMOLED कर्व्द डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा आपको बता देते है कि आप फोन को मोर्निंग मिस्ट के साथ ग्लॉसी फिनिश, पाइन ग्रीन के साथ डबल लेयर मैट फिनिश और स्टेलर ब्लैक के साथ फ्रॉस्टेड मैट ग्लास रंगों में ले सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 12GB की LPDDR5 रैम भी मिल रही है, हालाँकि फोन में इसके अलावा 256GB की स्टोरेज भी आपको मिल रही है।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इसके लावा फोन में आपको एक 2MP का मोनोक्रोम कैमरा भी मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 8MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक यानी OnePlus 9 Pro में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 65T वार्प चार्ज को सपोर्ट करती है।