OnePlus ने अपने नए OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 10.5.8 अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट का साइज़ 155MB है और यह अपडेट क्रम से जारी किया जा रहा है। इसका मतलब है जल्द ही OnePlus 8 Pro यूनिट्स के लिए नया अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। यह सॉफ्टवेयर अपडेट कई सुधार और ओप्टीमाइज़ेशन के साथ आया है।
OnePlus 8 Pro के लिए नया रिलीज़ हुआ अपडेट अप्रैल महीने के लिए android सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। चेंजलोग के मुताबिक, कंपनी ने लो ब्राइटनेस में विडियो प्लेइंग के लिए सुधार किए हैं। अपडेट में टच और इंटरेक्शन एक्सपीरियन्स, कैमरा के HDR विडियो में सुधार किए हैं। यह सिस्टम के पावर कंज़ंप्शन परफॉर्मेंस को भी सुधारेगा।
लेटेस्ट OxygenOS डिवाइस की सिस्टम स्टेबलिटी को सुधारेगा और जनरल इशू को भी सुलझाएगा। कैमरा के शूटिंग अनुभव में भी सुधार किए गए हैं और यह Telia Network के लिए 5G को इनेबल करेगा। इसके अलावा, ऑनलाइन गेम के अनुभव में भी सुधार होने वाला है।
OnePlus 8 Pro मोबाइल फोन को ड्यूल सिम नैनो के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 के साथ OxygenOS का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको इसके अलावा एक 6.78-इंच की QHD+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रही है। इसके अलावा इस ओम्बिले फोन को 3D कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। हालाँकि इतना ही नहीं इसमें आपको 240Hz का टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में ब्राइटनेस 1300 निट्स के आसपास तक आपको मिलता है। फोन में आपको 10-bit कलर पैनल भी मिल रहा है और इसमें आपको HDR10+ की रेटिंग भी मिल रही है।