भारत में 14 मई को OnePlus अपने अपकमिंग लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस, OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस लॉन्च इवेंट को शाम 8:15 बजे बेंगलुरु, लंदन और न्यूयॉर्क में आयोजित किया है। इससे पहले भी आधिकारिक तौर पर इस बात का खुलासा हो चुका है कि OnePlus 7 Pro में इस बार बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ 'स्मूथ डिस्प्ले' मिलेगी।
वहीँ DisplayMate ने बताया कि OnePlus 7 Pro की OLED display ने A+ डिस्प्ले रेटिंग हासिल की है। कंपनी ने भी यह बताया है कि DisplayMate 14 मई यानी लॉन्च के दिन ही डिवाइस डिस्प्ले डिटेल की फुल रिपोर्ट पब्लिश करेगा। डिवाइस स्क्रीन की ब्राइटनेस रेटिंग का भी खुलासा इस टेस्ट में किया जायेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले Apple और Samsung डिवाइस को यह A+ डिस्प्ले रेटिंग दी जा चुकी है। इस तरह OnePlus 7 Pro अब ऐसा तीसरा स्मार्टफोन बन चुका है जिसे यह A+ डिस्प्ले रेटिंग मिली है। इसके साथ ही OnePlus 7 Pro कंपनी का भी पहला फ़ोन बन चुका है जिसे यह रेटिंग मिली है। वहीँ Samsung Galaxy S10 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे DisplayMate की टेस्टिंग में A+ रेटिंग मिली है।
अबतक की मिली लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 7 Pro में Quad HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पॉप अप सेल्फी कैमरा भी शामिल हो सकता है। डिवाइस में 30W Warp Charge के साथ 4,000mAh बैटरी दी जा सकती है। प्रोसेसर में यह डिवाइस Snapdragon 855 SoC के साथ 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज में आ सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!