OnePlus 6T मोबाइल फोन AnTuTu बेंचमार्क पर रिकॉर्ड स्कोर दर्ज कर तीसरा सबसे तेज़ एंड्राइड फोन बना

HIGHLIGHTS

OnePlus 6T मोबाइल फोन को AnTuTu बेंचमार्किंग साईट पर Huawei Mate 20 के 357,000 स्कोर और Asus ROG फोन के 304,000 स्कोर के बाद अब 298,011 स्कोर प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद यह सबसे तेज़ तीसरा एंड्राइड स्मार्टफोन बन गया है।

OnePlus 6T को आख़िरकार लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेसर जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz के साथ साथ पेश किया गया है, इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यूजर्स OnePlus 6T मोबाइल फोन को 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन में ले सकते हैं। हालाँकि स्पेक्स में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन OnePlus 6 और OnePlus 6T के AnTuTu स्कोर में काफी अंतर नजर आ रहा है। अगर हम OnePlus 6 के स्कोर को देखें तो आपको बता देते हैं कि यह 277,000 था, लेकिन अगर हम OnePlus 6T के स्कोर को देखें तो यह 298,011 है। जिसका मतलब है कि अब OnePlus 6T अपने लॉन्च के साथ ही तीसरा सबसे तेज़ एंड्राइड स्मार्टफोन बन गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यह Huawei P20 और Asus ROG मोबाइल फोंस की श्रेणी में आ खडा हुआ है। 

 OnePlus 6T मोबाइल फोन को AnTuTu बेंचमार्किंग साईट पर Huawei Mate 20 के 357,000 स्कोर और Asus ROG फोन के 304,000 स्कोर के बाद अब 298,011 स्कोर प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद यह सबसे तेज़ तीसरा एंड्राइड स्मार्टफोन बन गया है। अगर हम Huawei P20 मोबाइल फोन की बात करें तो इसे Kirin 980 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। जो 7nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके अलावा Asus ROG मोबाइल फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 के साथ ही लॉन्च किया गया है, यह क्वालकॉम एड्रेनो 630 ग्राफ़िक्स प्रोसेसर से भी लैस है। 

OnePlus 6T में 6.41 इंच की ऑप्टिक AMOLED 19.5:9 डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2340 x 1080p पिक्सल है और इक्सी पिक्सल डेंसिटी 402 PPI है। स्क्रीन को नया कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 प्रोटेक्शन दिया गया है और वनप्लस का कहना है कि नए नौच की बदौलत डिवाइस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 86 प्रतिशत हो जाता है जो OnePlus 6 में 83.8 प्रतिशत था। OnePlus का कहना है कि कम्पनी ने डिस्प्ले के ब्राइटनेस लेवल, कलर एक्यूरेसी और कलर रेंज को और बेहतर बनाने पर भी काम किया है।

जैसे की उम्मीद की जा रही थी OnePlus 6T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC द्वारा संचालित है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz तक है तथा डिवाइस को दो वैरिएंट्स 6GB रैम और 128GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है। यह LPDDR4X रैम और UFS 2.1 2-लेन स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन लेटेस्ट ऑक्सीजन OS पर लॉन्च किया गया है जो एंड्राइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधिरत है। नया OS कई नए सुधर और नए फ़ीचर्स के साथ आता है जिसमें अपडेट हुए गेमिंग मोड और स्मार्ट बूस्ट आदि शामिल हैं जो ऐप स्टार्ट अप टाइम को 5-20 प्रतिशत तक बढ़ाता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :