OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिल रहा है नया ऑक्सीजन OS 5.1.6 अपडेट

Updated on 25-Oct-2018
HIGHLIGHTS

कम्पनी ने OnePlus 5 और OnePlus 5T के लिए ऑक्सीजन OS 5.1.6 अपडेट जारी कर दिया है जो एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित है।

OnePlus 5 और OnePlus 5T को वनप्लस ने 2017 में लॉन्च किया था और अगर आप इन स्मार्टफोंस में से कोई उपयोग कर रहे हैं तो एक अच्छी ख़बर है। दोनों ही डिवाइसेज के लिए ऑक्सीजन OS का लेटेस्ट वर्जन 5.1.6 जारी कर दिया गया है और यूज़र्स को यह अपडेट सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए मिलेगा और ओवर-दा-एयर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। यूज़र्स को जल्द ही यह अपडेट डिवाइसेज में दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

अपडेट में कुछ बदलाव शामिल हैं। ऑक्सीजन OS 5.1.6 एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ उपलब्ध है, जबकि यूज़र्स अब एंड्राइड 9 पाई के इंतज़ार में हैं। हल्नाकी कम्पनी ने पुष्टि की है कि OnePlus 3, 3T, 5 और 5T को एंड्राइड पाई पर अपडेट किया जाएगा। 

अपडेट में फुल प्रोजेक्ट ट्रेबल सपोर्ट को शामिल किया जाएगा। अपडेट में फोन कॉल्स के लिए बेहतर ब्लूटूथ स्टेब्लिटी को भी शामिल किया गया है और यह अक्टूबर एंड्राइड सिक्योरिटी पैच और भारत में आईडिया सेलुलर नेटवर्क पर VoLTE कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

OnePlus 5 को 2017 के मध्य में लॉन्च किया गया था, जबकि OnePlus 5T को नवम्बर 2017 में पेश किया गया था। दोनों ही फोंस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। दोनों ही फोंस को एंड्राइड नोगट पर लॉन्च किया गया था लेकिन जल्द ही इन्हें एंड्राइड ओरियो पर अपडेट कर दिया गया था। अब यूज़र्स को एंड्राइड के नए वर्जन एंड्राइड P का इंतज़ार है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :